Fatehpur: निकाह का झांसा देकर युवक नोचता रहा जिस्म, युवती ने सुनाई दरिंदगी की दास्तान
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में निकाह का झांसा देकर एक युवक ने एक युवती का कई सालों तक शारीरिक शोषण किया। वहीं जब युवती गर्भवती हुई तो युवक ने उसका दो बार गर्भपात भी करा दिया। निकाह के लिए दबाव बनाने पर आरोपी और उसके परिवार ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण
बता दें कि फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने दी गई शिकायत में बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले इरफान से पिछले तीन वर्षों से उसके प्रेम संबंध थे। इसी बीच घरवालों ने उसकी बिना मर्जी के दूसरी जगह उसका निकाह कर दिया। लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही दोनों लोग तलाक लेकर अलग हो गए। वहीं प्रेमी लगातार निकाह करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

दो बार कराया गर्भपात
युवती ने शिकायत में बताया कि इसी दौरान वह गर्भवती भी हो गई। लेकिन उसके प्रेमी ने निकाह करने का झांसा देकर उसका गर्भपात कराने की बात कही। वह उसकी बातों में आ गई और गर्भपात करा दिया। इसके बाद प्रेमी बराबर उससे शारिरिक संबंध बनाता रहा। दोबारा गर्भवती होने पर फिर से उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
Recommended Video

निकाह करने से किया मना, जान से मारने की दी धमकी
जिसके बाद वह 24 मई 2023 को आरोपी के घर पहुंची और निकाह करने का दबाव बनाया। लेकिन आरोपी ने निकाह करने से मना कर दिया। साथ ही आरोपी की मां, बहन, पिता, भाई और मामू ने गाली गलौज कर घर से भगा दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं अब पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की। कोई कार्रवाई न होने पर गुरुवार को एसपी से शिकायत की। पीड़िता ने एसपी से मांग करते हुए कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications