एक साल तक इंजेक्शन देकर युवती का यौन शोषण, आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मानव तस्कर गिरोह से एक साल बाद छूटकर आई युवती अपने घर पहुंची। उसकी गोद मे एक बच्चा भी था। परिवारवालों ने देखा तो चौंक गए, लेकिन जब युवती ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए है। पीड़िता ने डीएम मोनिका रानी के पास पहुंची तो उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह के पास भेज दिया। उन्होंने मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

5 हजार रुपए में बेचा
युवती ने बताया कि थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव दीनारपुर में रहने वाली लक्ष्मी मानव तस्करी का कारोबार करती है। लक्ष्मी ने उसे 9 मई 2018 को एटा ले जाकर आरोपी राहुल और नन्हू को 5000 रुपयों में बेच दिया था। वह एक साल तक नशे का इंजेक्शन देकर उसका यौन शोषण करते रहे।

रेप के बाद हुई गर्भवती, बेटे को दिया जन्म
युवती ने बताया कि रेप से वह गर्ववती हो गई थी। 22 फरवरी 2019 को उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे दिल्ली में किसी आदमी के हाथ 23 फरवरी 2019 को पांच लाख रुपए में बेच दिया। जब वह आदमी दिल्ली अपने साथ लेकर जा रहा था, तभी एटा बस स्टॉप से उन लोगों को चकमा देकर अपने घर आ गई।

पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
पीड़िता ने 24 फरवरी को थाना कमालगंज में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन आज तक पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। पीड़िता ने थानेदार पर आरोपियों से पैसा लेकर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि थाने की पुलिस लक्ष्मी से मिली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications