शराब पीकर स्कूल पहुंच गया प्रिंसिपल, बच्चों के सामने उतार दिए कपड़े और फिर...
फर्रुखाबाद, 18 अगस्त: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के शिक्षक ही नहीं प्रधानाचार्यों के भी कारनामे गजब के हैं। ताजा मामला फर्रुखाबाद का है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल शराब पीकर टुन्न हो गए। मास्टर साहब ने इतना शराब पी ली की नशे में झूमते-झूमते स्कूल पहुंचे गए और जमकर बवाल काट दिया। नशे में उसने अपने कपड़े भी उतार दिए और ज़मीन पर लेटकर सो गया। प्रिंसिपल की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हए नशेड़ी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।

अक्सर शराब के नशे में स्कूल आता था प्रिंसिपल
फर्रुखाबाद के राजेपुर विकास खण्ड के परमापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अनंत राम अक्सर शराब पीता है। बुधवार को भी उसने शराब पी थी, जो ज्यादा हो गई। अतंत राम इस कदर नशे में धुत हो गया कि स्कूल पहुंच गया और हंगामा करने लगा। नशे में उसने अपने कपड़े उतार दिए और जमीन पर लेट गया। स्कूल के बच्चे प्रिंसिपल को देखकर डर गए और भाग निकले।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रिंसिपल के हंगामे की सूचना पर अभिभावक स्कूल पहुंच गए और उसे समझाने की कोशिश की। इसी बीच किसी ने टीचर का हंगामा करने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के मुताबिक, नशे में धुत प्रिंसिपल अपनी बाइक तक नहीं संभाल पा रहा था। वह बाइक से गिर गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हए नशेड़ी टीचर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रिंसिपल की इस शर्मनाक हरकत से अभिभावकों में भी गुस्सा है।

नशेड़ी प्रिंसिपल को किया गया सस्पेंड
इस मामले में फर्रुखाबाद के अपर जिलाधिकारी सुभाष प्रजापति ने बताया कि राजेपुर क्षेत्र के पर्मापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अनंतराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीचर अनंत राम शराब के नशे में है। फिलहाल, वीडियो का संज्ञान लेते हुए टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications