सीएम योगी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सलमान खुर्शीद, दर्ज हुआ मुकदमा
Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में नेताओं द्वारा विवादित बयान देने का दौर जारी हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) के खिलाफ शहर एनसीआर (NCR) दर्ज हुई है। यह मुकदमा खुर्शीद के उस बयान के चलते दर्ज हुआ है, जिसमें उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर अभद्र टिप्पणी की थी।

दो दिन पहले कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो वायरल (Viral video) हुआ था। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा था कि, 'योगी जी से कहिए कि रिश्ते मैं उनका बाप लगता हूं। वह इसके लिए क्या कहेंगे? बेटा बड़ा नकारा निकला। किसी और से चोरी करे तो समझ में आता है लेकिन जिसको मां कहा उससे चोरी की। चोरी तो कृष्ण गोपाल भी माखन की करते थे लेकिन ये चारे की चोरी करते हैं।'
अभद्र टिप्पणी का वीडियो भी वायरल होने के बाद रायदीपचंद्र मोहल्ला निवासी विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला ने कायमगंज के पितौरा गांव निवासी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ उठाने की मंशा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो वायरल (Viral video) हुआ। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जो टिप्पणी की है, वह बहुत गलत है। इससे मुख्यमंत्री का अपमान किया गया है।
ये भी पढ़ें:- फर्रुखाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications