फर्रुखाबाद: युवक को 'चौकीदार' कहना पर भारी, दबंगों ने जमकर पीटा
Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। चौकीदार (chokidar) को लेकर आज पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक युवक को चौकीदार कहना इस कदर भारी पड़ गया कि दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन दबंगों का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ उन्होंने अस्पताल में जाकर पीड़ित युवक के साथ आए बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ भी मारपीट की। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मामला फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के मसेनी नगला का है। जहां पर एक युवक को चौकीदार कहना इस कदर भारी पड़ गया की दबंगों ने दुसरे पक्ष के युवक की जमकर पीटा। मारपीट में युवक सैम्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी जब बाल्मीकि समाज के लोगों को हुई तो पूरा बाल्मीकि समाज इकट्ठा हो गया और घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन दबंगों का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। दबंग अस्पताल पहुंचे गए। जिन्हें देखकर बाल्मीकि समाज के लोग भी आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल परिसर दोनों पक्षो में जमकर मारपीट शुरू हो गयी।

जिसमें दोनों पक्षो के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद जिला अस्पताल में अफरातफरी मच गई। लेकिन इस सब घटना क्रम के बीच जिले की पुलिस पूरी तरह नदारद रही। जिला अस्पताल के कर्मियों ने मामले की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस का गुस्साए बाल्मीकि समाज के लोगों घेराव कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर गुस्साए लोगों को शांत कराया।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications