ठंड से बचने के लिए घर में अंगीठी जलाकर सोया था शख्स, यूं मौत के आगोश में समा गया पूरा परिवार
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में अंगीठी के धुएं से एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया। दरअसल, कड़ाके की ठंड से बचने के लिए परिवार ने घर में अंगीठी जलाई और सो गए। चारों तरफ से कमरा बंद होने की वजह से रात में कमरे में गैस बनने लगी और पति-पत्नी और उनके आठ साल के बेटे की दम घुटने से मौत हो गई।

घटना फरीदाबाद के वजीरपुर गांव की है। प्राइवेट गैस एजेंसी में नौकरी करने वाले गजेंद्र गुर्जर ने सोमवार को ठंड से बचाव के लिए रात में सोते समय घर के अंदर अंगीठी जलाकर रख ली थी। रात में कमरे के अंदर गैस बनी और गजेंद्र, उसकी पत्नी और आठ के बेटे की दम घुटने से मौत हो गई।
सुबह जब गजेंद्र का भाई रविंदर घर पहुंचा, तब उसने तीनों को मृत पड़ा देखा। घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications