लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, कुछ देर बाद आधे कपड़ों में सड़क पर भागने लगी लड़कियां!
फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद से क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो लिफ्ट देने के बहाने युवतियों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने बताया कि आऱोपी ने गनपॉइंट पर दो युवतियों को अलग-अलग दिन लिफ्ट देकर रेप की कोशिश की थी। युवतियों ने आधे कपड़ों में भागकर खुद को बचाया था। पहली घटना 10 नवंबर को हुई थी तो दूसरी 30 दिसंबर को। इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच की दो टीमें इस चालक की तलाश में लगी थी।

पकड़ने के लिए बनाई गई थी दो टीमें
एसीपी (क्राइम) अनिल कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मल्टीनैशनल कंपनी (एमएनसी) में काम करने वाली दो युवतियों को अलग-अलग दिन लिफ्ट देकर गनपॉइंट पर रेप की कोशिश का मामला सामने आया था। कार चालक को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर विमल कुमार की अगुवाई में दो टीमें बनाई गई थीं। सैकड़ों कार चालकों से पुलिस ने कार के मॉडल और रंग के हिसाब से जानकारी जुटाई, लेकिन चालक का हुलिया नहीं मिल रहा था।

दो साल तक रहा है जेल में
सोमवार सुबह सारन थाना एरिया में इंस्पेक्टर विमल नाके पर मौजूद थे। वहां एक युवक तमंचे के साथ पकड़ा गया। इसका हुलिया बिल्कुल वैसा था, जैसा दोनों युवतियों ने बताया था। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एसपी के मुताबिक उसका नाम जितेंद्र है। वह मूलरूप से पलवल के लुलवाड़ी गांव का निवासी है। इन दिनों सेक्टर-23 में किराए पर रह रहा था। एसपी क्राइम ने बताया कि उस पर पहले भी लूट के केस दर्ज हैं। इनमें यह करीब दो साल तक जेल में रहा।

जेल से छूटने के बाद शुरू की इस तरह की घटना
जेल से बाहर आने के बाद इसने इस तरह की घटनाएं शुरू कर दीं। कोर्ट से उसे रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान कार बरामद की जाएगी व पूछताछ होगी। इसके साथ ही शिनाख्त परेड कराने की मंजूरी भी कोर्ट से मांगी जाएगी। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 4 दिन पहले जितेंद्र फिर मेट्रो मोड़ पर गया। वहां से एक और युवती को गुड़गांव के लिए लिफ्ट ऑफर की। गनीमत रही कि युवती ने लिफ्ट लेने से मना कर दिया। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में इसकी पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications