अयोध्या: ग्रेनेड तोड़कर पीतल निकाल रहे थे बच्चे, विस्फोट होने से मां-बेटे की मौत
Ayodhya news, अयोध्या। ग्रेनेड तोड़कर पीतल निकालना एक परिवार को भारी पड़ गया। मामला अयोध्या के कैंट थाना इलाके के निर्मली कुंड का है। यहां एक परिवार के बच्चे आर्मी फायरिंग रेंज से ग्रेनेड ढूंढ के लाए, तोड़ते समय अचानक उसमें विस्फोट हो गया। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बेटा और बेटी घायल हो गए।

ग्रेनेड का पीतल निकाल मार्केट में बेचते हैं लोग
दरअसल, डोगरा रेजिमेंट के आर्मी फायरिंग रेंज में सेना के जवान फायरिंग करते हैं, जिसमें ग्रेनेड का भी इस्तेमाल होता है। कुछ ग्रेनेड जो बिना फटे ही फायरिंग एरिया में पड़े रह जाते हैं वो घातक बन जाते हैं। ग्रेनेड में पीतल होता है और आसपास के लोग ग्रेनेड से पीतल निकालकर मार्केट में महंगे दामों बेचकर पैसा कमाते हैं।

तोड़ते समय हुआ विस्फोट, मां-बेटे की मौत
निर्मली कुंड में में भी एक परिवार के बच्चे आर्मी फायरिंग रेंज से ग्रेनेड ढूंढ के लाए थे, जिसमें एक ग्रेनेड विस्फोट नहीं हुआ था उसको तोड़ते समय अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में मां रीना और बेटे राज की मौत हो गयी, जबकि उसका दूसरा बेटा अतुल व बेटी मंजू बुरी तरह से जख्मी हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घर में खाना बना रही थी मां
पड़ोस में रहने वाली महिला उषा ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे, घर में गए जहां उनकी मां खाना बना रही थी। अचानक घर में विस्फोट हुआ, जिसमें मां और एक बेटे की मौत हो गई।

मामले की जांच की जा रही है
आईजी एलओ प्रवीण कुमार ने बताया कि यूज्ड ग्रेनेड में विस्फोट हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हुयी है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications