'गुलाम कश्मीर पर कब्जा कर बने शहीदों का मंदिर, मैं दूंगा सवा सौ करोड़'
'गुलाम कश्मीर में बने शहीदों का मंदिर,मैं दूंगा सवा सौ करोड़'
Ayodhya News, अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर स्वामी परमहंस दास एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर कहा है कि उनकी इच्छा है कि केंद्र सरकार गुलाम कश्मीर (PoK) में शहीदों का एक मंदिर बनवाए और इसके लिए वह सवा सौ करोड़ रुपए देने को तैयार है।

प्रयागराज कुंभ से लौटकर परमहंस ने अपने मंदिर पर राम मंदिर निर्माण के लिए शिला पूजन भी किया। यही नहीं परमहंस ने अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के फैसले पर केंद्र सरकार की तारीफ की और कहा कि अलगाववादी नेताओं की संपत्ति भी जब्त होनी चाहिए और उनकी नागरिकता भी समाप्त होनी चाहिए। शहीदों की शहादत से दुखी स्वामी परमहंस ने कहा कि केंद्र सरकार गुलाम कश्मीर को भी दोबारा बसाये और उस पर कब्जा करे।
उन्होंने लोगों से अपील भी की कि राम मंदिर निर्माण के लिए संवैधानिक प्रक्रिया का इंतजार करें। यह वही परमहंस है जो राम मंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन किया था और जेल भी गए थे। जम्मू कश्मीर के मामले पर कहा कि जब केंद्र सरकार धारा 370 समाप्त करेगी तभी शहीदों के आत्मा को शांति मिलेगी। यही नहीं गुलाम कश्मीर में शहीदों के स्मारक व मंदिर बनाने के लिए सवा सौ करोड़ रुपए देने की घोषणा भी कर डाली। उन्होंने कहा कि शहीदों का बदला तभी माना जाएगा जब केंद्र सरकार गुलाम कश्मीर को लेकर करारा जवाब पाकिस्तान को दे।












Click it and Unblock the Notifications