मुझे जेल भेजने की वजह से तीनों राज्यों में भाजपा की हुई हार: स्वामी परमहंस
faizabad news (फैजाबाद)। अयोध्या तपस्वी छावनी के संत स्वामी परमहंस दास को सुल्तानपुर कारागार से लाकर सीजेएम कोर्ट में रिमाइंड पेशी पर हाजिर किया गया। रिमांड पेशी पर आए स्वामी परमहंस दास ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे पर मेरी गिरफ्तारी की गई है। मेरे साथ हुए कृत्य का भाजपा के सामने दुष्परिणाम आ गए हैं। भाजपा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान का चुनाव हार गई। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के आचार संहिता के पहले राम मंदिर निर्माण पर कोई ठोस पहल नहीं होती है तो 2019 में भारत भाजपा मुक्त होगा।

संत परमहंस दास ने कहा कि भाजपा ने मुझे जेल भेज कर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए अगर सन्त धर्माचार्य जेल में है तो यह शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस कृत्य के लिए उनसे माफी नहीं मांगी तो 2019 में साफ हो जाएगा।

संत परमहंस पर आत्मदाह व देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। परमहंस को अयोध्या मंडल कारागार से सुल्तानपुर कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। परमहंस के जमानत पर सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तिथि नियत की गई है।
ये भी पढ़ें- सावधान! नाबालिग बच्चे गाड़ी चलाते पकड़े गए तो पिता को खानी पड़ेगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications