Ram Mandir: अयोध्या में अद्भुत, अलौकिक और भव्य रूप ले रहा राम मंदिर, 'गर्भ गृह' की दिखने लगी भव्यता
अयोध्या में राम मंदिर के "गर्भ गृह" की एक नई तस्वीर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से साझा की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि छत का 40% काम पूरा हो चुका है।

Ram Mandir Ayodhya News: राम मंदिर की भव्यता और उसका अलौकिक रुप अब अयोध्या में दिखने लगा है। भगवान श्रीराम का अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उसकी भव्यता को दर्शा रही है। इस तस्वीरों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय द्वारा साझा किया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में गर्भगृह की दीवार दिखाई गई है। इसकी के साथ लिखा गया है कि राम मंदिर अद्भुत, अलौकिक और भव्य रूप ले रह है। चंपत राय के मुताबिक,श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की छतो का 40% काम पूरा हो चुका है। मंदिर अब भव्य स्वरूप लेने लगा है।
चपंत रात की ओर से जारी ताजा तस्वीरों में निर्मण कार्य का अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि राम मदिंर का भूतल जनवरी 2024 से पहले तैयार हो जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत कमल नयन दास ने जानकारी देते हुए कहा कि अगल साल (2024) 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस बीच चंपत राय द्वारा राम मंदिर निर्माण से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Recommended Video

राम मंदिर की छत को कलाकारों द्वारा बड़ी ही खूबसूरती क साथ निखारा जा रहा है। छत और दिवारों पर नक्काशीदार पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, मंदिर के परिक्रमा मार्ग, कोली मंडप पर छत के पत्थर लगाए जा चुके हैं। वहीं, अब गुढ़ी मंडर पर छत के पत्थर लगाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय द्वारा साझा की गई तस्वीरों में भगवान श्रीराम के दरबार राम मंदिर के गर्भगृह का विहंगम दृश्य अब दिखने लगा है। मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए दिन-रात कारीगर लगे दिख रहे हैं।
भगवान राम के धाम का शानदार का नजारा अब दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंशी पहाड़पुर के पत्थर से रामलला मंदिर के गर्भगृह की पीछे की दीवार बनवाई गई है। पिंक स्टोन पत्थर से बनी इस दीवार को देखकर आप भाव से भर उठेंगे। राजस्थान के कलाकारों ने इस पर शानदार कारीगरी का नमूना पेश किया है।
इस दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मंदिर शहर की प्रमुख सड़कों के लिए डिजाइन, कलाकृतियां और अवधारणाएं प्रदान करने में रुचि रखने वाले छात्रों और अन्य व्यक्तियों के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार अंतिम लेआउट में मंदिर के स्थान के भीतर सूर्य, गणेश, शिव, दुर्गा, विष्णु और ब्रह्मा मंदिरों का निर्माण शामिल होगा।












Click it and Unblock the Notifications