रामनवमी में Ayodhya में नहीं हुई कोई भगदड़ की घटना, यूपी पुलिस ने ट्वीट कर दी सफाई
रामनवमी पर अयोध्या में भगदड़ और श्रद्धालुओं के घायल होने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अयोध्या पुलिस ने ट्वीट कर सफाई दी और कहा कि अफवाह पर विश्वास न करें।

Ayodhya News: भगवान श्रीराम की नगरी में आज यानी गुरुवार 30 मार्च को रामनवमी का मेला चल रहा है। सुबह से करीब 25 लाख श्रद्धालु भगवान रामलला के दर्शन कर चुके है। इस बीच सोशल मीडिया पर भगदड़ और श्रद्धालुओं के घायल होने की कुछ तस्वीरे वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों को सपा प्रवक्ता पवन पांडेय और समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है।
इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अयोध्या पुलिस ने सफाई दी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैडल से 1 बजकर 26 मिटन पर एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट के साथ कैप्शन में लिखा गया कि,
सरकार की नाकामी की भेंट चढ़ी रामनवमी पर भक्तों की आस्था! अयोध्या में रामनवमी के मेले में प्रशासन की नाकामी के कारण फैली अव्यवस्था से मची भगदड़, कई श्रद्धालु घायल। भाजपा सरकार आमजन की आस्था से कर रही खिलवाड़, बिना इंतजाम हो रहे धार्मिक आयोजन।
इस ट्वीट के साथ चार तस्वीरें भी शेयर की गई। जिसमें एक शख्स बुजुर्ग महिला को उठाकर ले जा रहा है। तो वहीं, दूसरी फोटो में एक शख्स घायल नजर आ रहा है। तीसरी और चौथी फोटो में भीड़ और सड़क पर चप्पले नजर आ रही है।
वहीं, इस ट्वीट कुछ देर बाद पुलिस अयोध्या पुलिस की तरफ से सफाई आई है। पुलिस ने कहा कि अयोध्या में दर्शन/पूजन करने आए लगभग 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किया जा चुका है। सुचारु रुप से शांति पूर्वक दर्शन किया जा रहा हैं, जहां की यह फोटो में जो चप्पलें दिखायी जा रही है।
वह श्रद्धालुओं की है इस प्रकार की कोई भगदड व घटना नहीं हुई है। शांति पूर्वक दर्शन किया जा रहा है। समस्त अधिकारीगण श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यातायात हेतु लगातार ड्यूटी कर रहें हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। कृपया भ्रामक सूचना-अफवाह पर विश्वास न करें।
Recommended Video

बताया कि भगवान रामलला के नगर की सुरक्षा सीसीटीवी की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि स्नान घाटों को जल पुलिस और पीएसी के साथ एनडीआरएफ की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications