Ram mandir: प्राण प्रतिष्ठा होते ही आसमान से हुई फूलों की बारिश, जय श्री राम के नारे से गूंज उठी अयोध्या
Ayodhya Ram Mandir: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पूरी रामनगरी जय श्री राम के नारों से गुंज उठी। चौराहे से लगायत गलियों और कमरों में मौजूद लोगों ने भी जय श्री राम के नारे लगाए।
वहीं भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा राम मंदिर के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। राम मंदिर उद्घाट के बाद अयोध्या के लता मंगेशकर चौक‚ चूड़ामणी चौराहा अंडर पास‚ हनुमान गढ़ी‚ भरतकुंड समेत सभी इलाकों में लोगों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए गए।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद हेलीकाॅप्टर द्वारा अयोध्या धाम पहुंचे।
अयोध्या राम मंदिर में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई तो लोगों ने कहा कि 500 वर्षाें से अधिक समय का इंतजार आज पूरा हुआ।
इस दौरान कुछ ऐसे भी रामभक्त देखे गए जो रामलला की पहली झलक पाते ही रो पड़े। लोगों को द्वारा जय श्री राम के साथ ही मोदी सरकार की भी नारेबाजी की गई। लोगों ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव था।












Click it and Unblock the Notifications