श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से 6 लाख उड़ाने वाले चार आरोपित गिरफ्तार, चेक क्लोनिंग कर किया फर्जीवाड़ा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से 6 लाख रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपित महाराष्ट्र के निवासी हैं। इस मामले का मास्टरमाइंड काशी का रहने वाला है जो कि फिलहाल फरार है। वह भी मुंबई में रह रहा था। इस मामले की जानकारी देते हुए अयोध्या एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन के लिए डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई थी। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपितों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ram Janmbhoomi trust account fraud case, four arrested

9 सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के खाते से 6 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए गए थे। इस पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या कोतवाली ने केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की जिसमें चेक की क्लोनिंग का मामला निकला। ट्रस्ट के खाते में निकासी के लिए छह लाख रुपए की लिमिट लगाई गई थी जिस वजह से सिर्फ इतने ही पैसे दूसरे खाते में ट्रांसफर कराए जा सके। गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश करते हुए मामले का खुलासा किया।

जानकारी देते हुए अयोध्या के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि इन आरोपितों ने जिस खाते में पैसों का ट्रांसफर कराया था उसको सीज करा दिया गया है। इस केस का मास्टरमाइंड फरार है जिसकी गिरफ्तारी करने में पुलिस जुटी हुई है। जिन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है, उनको अयोध्या के राम की पैड़ी पर ही पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

एसएसपी ने बताया कि चेक क्लोन कर इन्होंने पैसे निकाल लिए, इसमें बैंक के अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है जिसकी जांच एसपी कर रहे हैं। ट्रस्ट के खाते में करीब 10 लाख रुपए जमा थे लेकिन 6 लाख रुपए की लिमिट लगाई गई थी। आरोपितों ने ढाई लाख और साढ़े तीन लाख की निकासी दो बार में की। घटना को अंजाम देने वाले प्रशांत महाबल शेट्टी, विमल लल्ला, शंकर सीताराम और संजय तेजराज को गिरफ्तार किया गया है। मास्टमाइंट की तलाश चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+