Pathan Controversy: फिल्म 'पठान' को लेकर संत परमहंस ने दिया विवादित बयान, बोले- 'शाहरुख की चमड़ी उधेड़ कर....'

फिल्म 'पठान' को लेकर उठे विवाद पर अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा।

Pathan Controversy

Pathan Controversy: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन जारी है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, यह विवाद पठान फिल्म में फिल्माए गए सॉन्ग 'बेशर्म रंग' से शुरू हुआ है। इस गाने को हटाने की मांग को लेकर हाल ही में एनएचआरसी (NHRC) में याचिका भी दी गई है। तो वहीं, अब अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान को लेकर विवादित बयान दिया है। अपने इस बयान के बाद संत परमहंस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है।

Shah Rukh Khan का जलाया पोस्टर

Shah Rukh Khan का जलाया पोस्टर

फिल्म 'पठान' का विरोध करते हुए अयोध्या के संत जगतगुरु परमहंस ने कहा कि इस फिल्म में भगवा रंग का अपमान किया है, जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये एक सोची-समझी रणनीति के तहत लगातार हिंदुओं की भावना को आहत करने के लिए, पैसा कमाने का इन जैसे लोगों ने अपना धंधा बना लिया है। संत परमहंस ने कहा कि ये रणनीति तैयार करके किया जाता है, इसलिए आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है।

परमहंस आचार्य ने Shah Rukh Khan को दी धमकी

परमहंस आचार्य ने Shah Rukh Khan को दी धमकी

इतना ही नहीं, संत परमहंस ने शाहरुख खान का पोस्टर जलाने के साथ-साथ धमकी देते हुए बड़ा विवादित बयान दे दिया। संत परमहंस ने कहा, 'शाहरुख खान को मैं ढूंढ रहा हूं जिस दिन वह मिल गया, उस जिहादी को जिंदा जला दूंगा।' वह यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, 'शाहरुख खान जिस दिन मुझे मिल गया, चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा। मेरे आदमी मुंबई में ढूंढ रहे हैं। अगर हमसे पहले किसी को मिल जाए और कोई सनातनी शेर उनको जिंदा जला दे, तो उसके परिवार की मैं आर्थिक मदद करूंगा।'

भगवा का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

भगवा का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जलाने के पहले उसकी चमड़ी उधेड़ करके उसको दिखाऊंगा कि अगर तुम्हें भगवा से नफरत है तो तुम्हारी धमनियों में बहने वाला रक्त यह क्यों तुम्हारी धमनियों में बहार है। इसका रंग भी तो भगवा है भगवा के बिना किसी का अस्तित्व नहीं हो सकता। भगवान सूर्य का रंग है, अग्नि का रंग है, भगवा शांति का प्रतीक है और सभी सनातन धर्म के मानने वाले आन बान शान है। भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस्लाम पर बनाई है कोई वेब सीरीज या फिल्म

इस्लाम पर बनाई है कोई वेब सीरीज या फिल्म

संत परमहंस ने कहा कि मैं तो ढूंढ रहा हूं। हमारे आदमी भी शाहरुख को मुंबई में तलाश रहे हैं। अगर हमसे पहले शाहरुख खान को किसी हिंदू शेर ने जला दिया तो उसका मुकदमा मैं स्वयं लडूंगा और उसके परिवार की आर्थिक मदद मैं करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी अगर सनातन का अपमान करेगा तो पलटवार होगा। कहा कि शाहरुख खान का मजहब तो इस्लाम है। आज तक उन्होंने अपने मजहब पर ना तो कोई वेब सीरीज और ना कोई फिल्म बनाई है।

परमहंस ने दिया शाहरुख को चैलेंज

परमहंस ने दिया शाहरुख को चैलेंज

इस दौरान उन्होंने शाहरुखा खान को चैलेंज करते हुए कहा, 'हलाला, तीन तलाक और पैगंबर मुहम्मद की जीवनी पर फिल्म या वेब सीरीज बना कर दिखा दें। पता नहीं 5 मिनट के अंदर कितने टुकड़े होंगे कोई गिन नहीं पाएगा। आचार्य ने कहा कि इनको पता है कि हिंदू मानवतावादी है इसलिए उनका मजाक उड़ाओ और पैसा कमाओ। कहा कि हम सब का सम्मान करते हैं, लेकिन जो सनातन की आस्था का मजाक बनाएगा और अपमान करेगा उस पर पलटवार होगा। इन जिहादी राक्षसों का वध हम लोग भी अब शुरू करेंगे।

Recommended Video

    पीलीभीत:पठान मूवी पर मुस्लिम उलेमा ने जताया विरोध

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+