UP ByPolls 2025: मिल्कीपुर में निष्पक्ष चुनाव पर सवाल, सपा ने लगाए BJP पर आरोप

UP ByPolls 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 5 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले सपा ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सपा ने दावा किया कि बीजेपी के दबाव में रिटर्निंग ऑफिसर सपा समर्थकों को मतदाता पर्ची नहीं दे रहा है।

सपा की ओर से चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में यह आरोप लगाया गया कि सत्ताधारी दल के प्रभाव में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि यादव, मुस्लिम और दलित बाहुल्य क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची नहीं बांटी जा रही है, जिससे निष्पक्ष चुनाव पर खतरा मंडरा रहा है।

Milkipur UP bypolls 2025 Samajwadi Party

सपा ने अपने पत्र में लिखा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी सरकार के दबाव में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं विशेषकर यादव, मुस्लिम और दलित समुदायों को मतदाता पर्ची नहीं दी जा रही है।

बीएलओ के माध्यम से केवल 20% मतदाता पर्ची ही वितरित की गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सपा ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यदि इस स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संभव नहीं होगा।

निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन?

सपा ने आगे कहा कि उपचुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा शत-प्रतिशत मतदाता पर्ची वितरण सुनिश्चित न किया जाना भारत निर्वाचन आयोग के नियमों और निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। पार्टी ने मांग की है कि 414 पोलिंग स्टेशनों की मतदाता पर्ची उन्हें तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

समाजवादी पार्टी ने कहा कि यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरा साबित होगी। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव तभी संभव हैं जब सभी मतदाताओं को समान अधिकार दिए जाएं और उन्हें बिना किसी बाधा के मतदान करने का अवसर मिले।

रिटर्निंग ऑफिसर पर कार्रवाई की मांग

सपा ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी ने यह भी कहा कि बीएलओ को निर्देश दिए जाएं कि वे सभी मतदाताओं तक उनकी पर्ची पहुंचाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया बाधित न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+