अयोध्या: बच्चा चुप नहीं हो रहा था तो मां से छुड़ाकर सिरफिरे ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में चलती ट्रेन से एक सिरफिरे ने रोते हुए बच्चे को नीचे फेंक दिया। सिरफिरे ने बच्चे को उसकी मां से छुड़ाया था। बच्चे को ट्रेन से नीचे फेंके जाने का पता लगते ही ट्रेन में सवार अन्य लोग सिरफिरे पर टूट पड़े। जीआरपी जिला इंचार्ज सूबेदार यादव ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत दर्ज की गई है। वह पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर की रहने वाली है। उसकी पहचान उमा बर्मन के रूप में हुई है। वहीं, जिसने बच्चे को ट्रेन से फेंका उसका नाम कमलेश बताया जा रहा है। कमलेश बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है​ कि कमलेश मानसिक रूप से बीमार है।

गोसाइगंज रेलवे स्टेशन के निकट की घटना

गोसाइगंज रेलवे स्टेशन के निकट की घटना

घटना गोसाइगंज रेलवे स्टेशन के निकट की है, दिल्ली-फरक्का एक्सप्रेस में 7 माह का बच्चा रो रहा था। बच्चे की मां उमा बर्मन उसे चुप करने की कोशिश कर रही थी। बच्चे का रोना कमलेश को बहुत बुरा लगा, उसने बच्चे को उमा बर्मन की गोद से छीना और चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। वहां मौजूद लोग अवाक रह गए।

मां बोली— सिरफिरे ने मेरा गला दबा दिया

मां बोली— सिरफिरे ने मेरा गला दबा दिया

फिर, सब ने उसे बुरा-भला कहा और पिटाई की। बाद में पुलिस ने कमलेश को हिरासत में ले लिया। बच्ची की मां ने बताया कि जब मैंने विरोध किया तो सिरफिरे ने मेरा गला दबा दिया। थानाध्यक्ष नितेंद्र शुक्ल का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है।

नहीं मिल सका बच्चा

नहीं मिल सका बच्चा

उस बच्चे को ट्रेन की सवारियों ने भी ढूंढने की बहुत कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उसकी तलाश जारी है। वहीं, सिरफिरे ने भी कुछ नहीं बताया। रेल कर्मियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों सहित आरपीएफ को दी है।

ट्रेन भी हो गई लेट

ट्रेन भी हो गई लेट

बुधवार को दिल्ली जाने वाली 13483 अप फरक्का एक्सप्रेस अकबरपुर से लगभग 45 मिनट की देरी से गोसाईगंज की तरफ आ रही थी। बच्चे को फेंके जाने की घटना की वजह से फरक्का एक्सप्रेस लगभग 9 मिनट तक गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+