Kanwar Yatra 2025: सावन में अयोध्या जाने की कर रहे हैं तैयारी? प्रशासन के इन नियमों का जानना है बेहद ज़रूरी

Kanwar Yatra 2025: श्रावण मास आते ही भगवान शिव के भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ता है। इस बार अयोध्या में लाखों कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा से लेकर सुविधा तक, हर मोर्चे पर तैयारी तेज कर दी गई है।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जानकारी दी कि 11 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र शहर और आसपास के सभी मार्गों पर अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे। विशेषकर सोमवारों और प्रमुख पर्वों पर भारी भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार किया गया है।

kanwar yatra 2025 ayodhya

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की पहले ही तैनाती कर दी है। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि शांति और यातायात व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

कांवड़ यात्रा के दौरान ये दिन होंगे सबसे भीड़भाड़ वाले

श्रावण मास के चारों सोमवारों 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त को भी संख्या में भक्‍तों का अवागमन अयोध्या में देखने को मिलेगा। इसके अलावा 6 अगस्त को सावन त्रयोदशी और रक्षाबंधन जैसे पर्व भी इसी अवधि में आ रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ेगी।

इन विशेष दिनों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, ट्रैफिक कंट्रोल टीम और स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का फोकस यह है कि कोई भी श्रद्धालु असुविधा का शिकार न हो और यात्रा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो।

जिलों से आएंगे लाखों श्रद्धालु, अधिकारियों को बांटी गई जिम्मेदारियां

अयोध्या में जलाभिषेक करने वाले कांवड़िए मुख्य रूप से अंबेडकरनगर, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, बस्ती, अमेठी, रायबरेली और सुलतानपुर जैसे जिलों से आते हैं। इन सभी मार्गों पर पुलिस, PAC और सिविल डिफेंस की टीमें तैनात रहेंगी।

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। शहरी व्यवस्था की निगरानी अपर जिलाधिकारी नगर और अपर पुलिस अधीक्षक नगर संभालेंगे, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह जिम्मेदारी ADM प्रशासन और ASP ग्रामीण को सौंपी गई है।

श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही को देखते हुए रूट डायवर्जन की योजना बनाई गई है। कई मार्गों को एकतरफा किया जाएगा और भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक भी लगाई जाएगी। कांवड़ मार्गों पर बैरिकेडिंग और CCTV कैमरों की भी व्यवस्था होगी।

इसके साथ ही संचार व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाएगा और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

अयोध्या प्रशासन ने जगह-जगह पर विश्रामगृह, मोबाइल चिकित्सा केंद्र और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई है। रात्रि विश्राम के लिए धर्मशालाओं के अलावा कई अस्थायी शिविर भी तैयार किए गए हैं। मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+