अयोध्या के लोगों के साथ-साथ Ram Mandir जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए Good News, इस रूट पर Direct Flight का ऐलान
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद काफी संख्या में पर्यटकों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में अयोध्या एयरपोर्ट से विमानन कंपनियों द्वारा नई विमान सेवा संचालित किए जाने को लेकर अलग-अलग रूट पर सर्वे कराया जा रहा है।
विमानन कंपनियों द्वारा जिस रूट से अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक है और सर्वाधिक टिकट बुकिंग के साथ ही टिकट सर्च किया जा रहे हैं। उसी रूट पर अयोध्या के लिए सीधी विमान सेवा प्रारंभ किए जाने की तैयारी की जा रही है।

इसी कड़ी में अकासा एयर द्वारा भी अयोध्या से सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। अगले महीने 15 फरवरी से अकासा एयर द्वारा अयोध्या से पुणे और दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा संचालित की जाएगी। विमानन कंपनी द्वारा इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि शेड्यूल जारी करने के साथ ही इस फ्लाइट की बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। जो भी श्रद्धालु या पर्यटक टिकट बुक करना चाहते हैं वह एयरलाइंस की वेबसाइट मोबाइल एप या फिर ट्रैवल एजेंट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
एयरलाइंस के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने एयर इंडिया रिपोर्टर को बताया कि एयरलाइन द्वारा विमान क्यूपी 1607 आगामी 15 फरवरी से सुबह 8:50 बजे पुणे एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा जो 10:55 बजे दिल्ली पहुंचेगा। यही विमान दिल्ली से 11:35 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा और 12:55 बजे अयोध्या में लैंड करेगा।
अयोध्या एयरपोर्ट पर करीब 40 मिनट तक ठहरने के बाद विमान क्यूपी 1608 बनकर 1:35 बजे अयोध्या एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा जो 03:05 बजे दिल्ली पहुंचेगा और दिल्ली से 3:45 बजे उड़ान भरेगा और शाम 5:50 बजे पुणे पहुंचेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अयोध्या से दिल्ली और पुणे के बीच यह विमान सेवा प्रतिदिन संचालित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications