अयोध्या: भीषण हादसे में चार की मौत, कार के अंदर फंसी रह गई लाशें
Ayodhya news, अयोध्या। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर एक भीषण हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और युवकों की लाशें अंदर ही फंसी रह गईं। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद लाशों को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

बस में सामने से टकराई कार
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट के पास हादसा उस समय हुआ जब अयोध्या से सुल्तानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस से टकरा गई।

एक की चल रही थी सांसें
हादसा इतना भीषण था कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार बस के अगले हिस्से में पूरी तरह से घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

क्या कहती है पुलिस
बीकापुर डीएसपी अरविंद चौरसिया ने बताया कि हादसे में मरने वालों में अमित कुमार निवासी पूरे पांडे जोहन बीकापुर,आशीष कुमार निराला नगर सुल्तानपुर व महादेव निवासी करौली खंडासा व एक पूराकलंदर का रहने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications