अयोध्या: कथा वाचक देवेंद्र पाठक पर तलाकशुदा महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज
अयोध्या। अयोध्या के भजन गायक व कथा वाचक देवेंद्र पाठक पर यौन शोषण का आरोप लगा है। दिल्ली की रहने वाली तलाकशुदा महिला का आरोप है कि देवेंद्र पाठक ने न सिर्फ यौन शोषण किया बल्कि जबरन गर्भपात व 8 लाख रुपए भी हड़प लिए। बता दें, भजन गायक व कथा वाचक देवेंद्र पाठक अयोध्या के दशरथ गद्दी से जुड़े हुए हैं। इस मामले में डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी कथा वाचक पर रेप सहित अन्य गंभीर धाराओं में थाना रामजन्म भूमि में मुकदमा दर्ज हो गया है।

दिल्ली में हुई थी मुलाकात
पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात भजन गायक देवेंद्र पाठक से दिल्ली में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। वह गर्भवती हुई तो उसका जबरन गर्भपात कराया गया। जब उसने शादी का दबाव डाला तो विवाद शुरू हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसे धमकी भरे फोन और मैसेज आने लगे। परेशान होकर वह आत्महत्या करने जा रही थी। इसी बीच एक महिला अधिवक्ता नीरज सिंह से मुलाकात हुई। उनके साथ थाना रामजन्मभूमि में प्रार्थनापत्र देने पहुंची, लेकिन थाना प्रभारी के न मिलने के बाद एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी के न मिलने के बाद वह डीजीपी कार्यालय पहुंची और अपना हाल सुनाया।
रेप, धोखाधड़ी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
इसकेस बाद थाना रामजन्मभूमि में आरोपी भजनगायक देवेंद्र पाठक के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी व गर्भपात कराने जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें, भजन गायक व कथा वाचक के रूप में देवेंद्र दास अपने महंत बृजमोहन दास के साथ राममंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में भी भजन की प्रस्तुति करते खूब नजर आए थे। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब वाहवाही बटोरी थी, लेकिन इधर कुछ दिनों से फेसबुक पर पीड़ित महिला और भजनगायक देवेंद्र पाठक की ऑडियो भी खूब वायरल हो रही है। भजन गायक महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे थे, तो वहीं महिला आज पीड़िता बनकर खुद को एक महिला अधिवक्ता के साथ मीडिया के सामने आ गई और भजनगायक पाठक का पूरा चिट्ठा ही बयान कर डाला।












Click it and Unblock the Notifications