दीपोत्सव 2021: सीएम योगी बोले- दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं रोक सकती

अयोध्या, 03 नवंबर: दीपावली के अवसर पर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या अब एक नई सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनिया के अंदर छानी चाहिए। दुनिया की कोई ताकत 2023 तक अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती।

Recommended Video

    Ayodhya Deepotsav 2021: CM Yogi बोले- अगली Karseva में Ram भक्त पर पुष्प वर्षा | वनइंडिया हिंदी
    CM Yogi Adityanath at an event of Deepotsava celebration in Ayodhya

    'पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री पर होता था खर्च... '

    मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री पर खर्च होता था, आज मंदिरों के पुननिर्माण और सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा है। जिनको कब्रिस्तान प्यारा था वो जनता का पैसा वहां लगाते थे और जिन्हें धर्म और संस्कृति प्यारी है वो धर्म और संस्कृति के उत्थान लिए उस पैसे का उपयोग कर रहे हैं।

    'जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं, वो आज...'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 अक्टूबर 1990 और 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। तब जय श्री राम बोलना और राम मंदिर की बात बोलना अपराध होता था, लेकिन लोकतंत्र की ताकत कितनी मज़बूत होती है कि जो 31 वर्ष पहले राम भक्तों पर गोलियां चला रहे थे वो आज आपकी ताकत के सामने झुके हैं। अब लगता है कि अगर कुछ और वर्ष आप इसी प्रकार ले चले तो अगली कार सेवा के लिए वो और उनका पूरा खानदान लाइन में खड़ा होता दिखाई देगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ''आप देखना जब अगली कार सेवा होगी तब रामभक्तों पर गोली नहीं चलेगी तब उन पर पुष्पों की वर्षा होगी और यही लोकतंत्र की ताकत है।''

    प्रधानमंत्री अन्न योजना को होली तक चलाने का वादा

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री अन्न योजना नवंबर तक है। अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, इसलिए राज्य सरकार ने तय किया है कि हम प्रधानमंत्री अन्न योजना को होली तक लेकर जाएंगे। अंत्योदय कार्ड धारक को हम 35 किलो राशन दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में फ्री देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+