भगवान राम की प्राणा प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में तेज हुई होटल-धर्मशालाओं की बुकिंग,ट्रैवल एजेंट कर रहे ये खेल
Ayodhya Ram Mandir: 2024 में राम मंदिर के संभावित उद्धाटन को देखते हुए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा हैं। राम मंदिर को आकार देने में 1600 मजदूर और कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। वहीं, राम मंदिर के उद्धाटन समारोह में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोगों के आने की उम्मीद है।
ऐसे में देशभर के ट्रैवलों एजेंटों ने अपनी नजर अयोध्या पर जमा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैवल एजेंट्स अभी से शहर के होटल, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस की बुकिंग करने में जुट गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि 20 जनवरी से लेकर 26 जनवरी 2024 तक अयोध्या ही नहीं, उसके आसापस के इलाकों के सभी होटल, धर्मशालाएं और गेस्ट में बुकिंग की बाढ़ सी आ गई है।

दरअसल, अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का उद्धाटन 20 जनवरी से 26 जनवरी के बीच होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या के एक होटल मालिक ने ऐसा दावा किया है कि 20 से 26 जनवरी तक अयोध्या में लगभग 4 हजार कमरे एडवांस में बुक हो चुके हैं। वहीं, इस मौके को देखते हुए कुछ होटल मालिकों और धर्माशालाओं ने कमरों का किराया भी बढ़ा दिया है।
खबरों के मुताबिक, अयोध्या और फैजाबाद में करीब 100 से ज्यादा होटल हैं। इनमें एक फाइव स्टार, दो फोर स्टार और 12 थ्री स्टार होटल शामिल हैं। इसके अलावा शहर में 50 गेस्ट हाउस और इतनी ही धर्मशालाएं है। इतना ही नहीं, मंदिर के आसपास स्थिति घरों को लोग धर्मशालाओं में तब्दील कर रहे हैं।
बता दें कि गोंडा, बलरामपुर, तरबगंज, डुमरियागंज और टांडा आदि जगहों पर भी कमरों की बुकिंग हो रही है। वहीं, एक होटल मालिक ने बताया कि कमरे बुक कराने के ज्यादातर रिक्वेस्ट ट्रैवल एजेंट्स की है। एजेंट्स अभी से होटलों की बुकिंग कर लेना चाहते हैं, जिससे बाद में उन भक्तों को ज्यादा दामों पर दिया जा सके।
आपको बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कुछ दिनों पहले कहा था कि समारोह में 10 हजार मेहमान शामिल हो सकते है। तो वहीं, राममंदिर के निर्माण कार्य में मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है। दरअसल, अभी तक 900 मजूदर मंदिर निर्माण में लगे हुए थे। लेकिन, अब 700 मजदूरों को और लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिर, 2024 में भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इससे पहले भूतल के सभी काम व यात्री सुविधाओं से संबंधित योजनाएं पूरी करने की तैयारी है। परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए परकोटे निर्माण के कार्य में तेजी लाने के लिए एलएंडटी ने अपने वर्करों की संख्या को लगभग दोगुना कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications