PUBG खेलते-खेलते टीचर को हुआ 12वीं के छात्र से प्यार, 2 साल अफेयर फिर हमेशा के लिए यूं खत्म हुई Love story
अयोध्या, 04 जुलाई: अयोध्या में एक जून को एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई थी। शिक्षिका गर्भवती थी। पुलिस को शक था कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। एक महीने से पुलिस तफ्तीश में जुटी थी। घंटों पूछताछ के बाद भी कोई सबूत नहीं मिल पा रहा था। पुलिस सीसीटीवी में दिखे टी-शर्ट के आधार पर 12वीं के छात्र तक पहुंची। इसके बाद जो खुलासा हुआ उससे पुलिस भी हैरान रह गई।

12वीं के नाबालिग छात्र से थे शिक्षिका के संबंध
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि शिक्षिका के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र से संबंध थे। दोनों की मुलाकात तीन साल पहले पबजी गेम के जरिए हुई थी। दोनों एक-दूसरे से बात करते थे और मिलते-जुलते थे। दो महीने पहले शिक्षिका ने अपने मायके से 20 मीटर दूर रहने वाले छात्र को टी-शर्ट फ्लिपकार्ट से डिलीवर की गई थी।

छात्र को लग रहा था डर, शिक्षिका बना रही थी संबंध बनाने का दबाव
शिक्षिका और नाबालिग छात्रा के बीच दो साल तक संबंध चले। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात नहीं हुई, लेकिन पबजी गेम के जरिए दोनों बातचीत और मैसेज करते थे। नाबालिग को इस रिश्ते को लेकर डर लगने लगा था, लेकिन शिक्षिका उसके साथ संबंध बनाने को लेकर दबाव डाल रही थी।

शिक्षिका ने निजी पलों की तस्वीरें, वीडियो होने की बात कहकर डराया
जानकारी के मुताबिक, 31 मई (हत्या से एक दिन पहले) नाबालिग ने शिक्षिका से इस रिश्ते को खत्म करने की गुहार लगाई। वह शिक्षिका के सामने गिड़गिड़या और रोया भी, लेकिन शिक्षिका ने उसके साथ निजी पलों की तस्वीरों और वीडियो होने की बात कहकर ऐसा ना करने की बात कही।

22 मिनट में हमेशा के लिए खत्म किया रिश्ता, पहुंचा जेल
इसके बाद छात्र दूसरे दिन आने का वादा करके गया। वह आया और महज 22 मिनट के अंदर शिक्षिका की चाकू से वारकर हत्या कर दी। किसी काम से बैंक गए पति और मां जब वापस लौटे तो शिक्षिका खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। पति ने शिक्षिका को उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां हत्या की बात पता चली। डीआईजी एपी सिंह ने बताया कि अयोध्या में पुलिस ने एक लड़के को अपनी टीचर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज में उसकी पहचान की गई और उसे पकड़ने के लिए उसकी टी-शर्ट का इस्तेमाल किया गया।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Ayodhya Ram Navami 2026: अयोध्या में हुआ रामलला का 'सूर्य तिलक', हाथ जोड़े PM मोदी ने भी किए लाइव दर्शन -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications