Ram Mandir: कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- अयोध्या बनेगा सनातन धर्म का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल
Ayodhya Ram Mandir: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को अयोध्या में भगवान राम लाल के दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 600 सालों बाद रामलाल का मंदिर बन रहा है, यह हिंदुओं का सदियों का संघर्ष है।
उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में लगे कारिगरों और मजदूरों को हनुमान की सेना का दर्जा दिया। वहीं मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान मंदिर के पुजारी ने उन्हें पीले रंग की चुनरी ओढ़ा कर आशीर्वाद दिया। उसके बाद कंगना ने भव्य राम मंदिर के निर्माण को दिखा।

मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने बताया कि उन्होंने अयोध्या पर एक स्क्रिप्ट भी लिखी है। जिसमें यह बताया गया है कि मंदिर को देखने और मंदिर बनाने के लिए कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कितने कारसेवकों ने अपनी जान गंवाई है और कितने लोगों ने ये केस लड़ा है।
कंगना रनौत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार के वजह से ही मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर हमारे पूजनीय भगवान श्री राम पैदा हुए, यह उनकी जन्म भूमि है। यहां सीता जी के रसोई थी, इसके अलावा कई अन्य चीजों का भी उन्होंने जिक्र किया।
आगे उन्होंने कहा कि इस जमीन से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं जुड़ी हुई है और यहां पर एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिस तरीके से ईसाइयों के लिए रोम है वेटिकन में वैसे ही अयोध्या सनातन धर्म का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बनेगा और पूरे विश्व में हमारे सनातन संस्कृति का प्रतीक बनेगा।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म तेजस के प्रमोशन के लिए अयोध्या पहुंची हैं। कंगना रनौत ने बताया कि फिल्म तेजस अयोध्या राम मंदिर और आतंकी हमले की थीम पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत अयोध्या के राम मंदिर को आतंकी हमले से बचाती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications