Ayodhya News: प्रेस कांफ्रेंस में अचानक फूट-फूट कर रोने लगे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, जानें क्या है मामला?
Ayodhya News: अयोध्या में दलित युवती की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला जब वह अचानक फूट-फूट कर रो पड़े।
यह वाकया देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। यह घटना अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां, सरदार पटेल वार्ड से जुड़ी हुई है, जहां तीन दिन पहले एक दलित युवती लापता हो गई थी और बाद में उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला।

क्या बोले अवधेश प्रसाद?
अवधेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पीड़ित युवती के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। फिर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। युवती की हत्या को लेकर सांसद बहुत भावुक हो गए और रोने लगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद पवन पांडेय व अन्य नेता भी मौजूद थे।
बोले- न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा
सांसद अवधेश प्रसाद ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि वह इस मुद्दे को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले बेटी के परिजनों को न्याय नहीं मिलता है तो वह इस्तीफा दे देंगे।
सांसद ने कहा कि हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकाम हो रहे हैं, इतिहास क्या कहेगा?उन्होंने इस अपराध को देश की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना बताया और कहा कि सरकार इंसाफ नहीं कर सकती।
सांसद अवधेश प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि यह जघन्य अपराध बेहद दुःखद हैं। अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां में तीन दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं और उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, अयोध्या में दलित युवती के साथ रेप के बाद किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने युवती के शव को नग्न अवस्था में नाले में फेंक दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने न सिर्फ उसकी आंखें फोड़ी, बल्कि उसके हाथ-पैर भी तोड़े व प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाल दिया। इसी दर्दनाक घटना के बारे में बात करते हुए अवधेश प्रसाद भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और फूट-फूट कर रो पड़े।












Click it and Unblock the Notifications