Ayodhya News: संत राजू दास ने अब मुस्लिम लड़कियों को X पर दी ऐसी सलाह, बवाल मचने पर डिलीट कर दी पोस्ट
Ayodhya News: हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अयोध्या के संत राजू दास ने गुरुवार को सोशल साइट एक्स पर एक ऐसा मैसेज पोस्ट किया जिसके चलते हंगामा मच गया।
लोगों द्वारा उनके द्वारा किए गए मैसेज पर ही यूपी पुलिस को टैग करके कार्रवाई की मांग की जाने लगी। कई लोगों द्वारा इसका विरोध भी किया गया। उसके बाद संत राजू दास ने तत्काल पोस्ट को डिलीट कर दिया।

हालांकि पोस्ट डिलीट किए जाने तक कई लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट बना लिया था और अब स्क्रीनशॉट ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कुछ लोग संत राजू दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मुस्लिम लड़कियों को लेकर लिखे थे आपत्तिजनक मैसेज
दरअसल, संत राजू दास द्वारा सोशल साइट एक्स पर जो मैसेज शेयर किया गया था। उसमें उन्होंने लिखा था कि जब हिंदू लड़कियां मुस्लिम से निकाह कर सकते हैं तो मुस्लिम लड़कियों को भी हिंदू युवकों से शादी करनी चाहिए।
आगे उन्होंने अभी लिखा था कि हिंदू लड़कों से शादी करने के बाद मुस्लिम लड़कियां तीन तलाक और हलाला आदि से मुक्त होकर आजादी से अपना जीवन खुशी-खुशी जी सकती हैं। इस मैसेज के साथ ही उन्होंने एक आई जेनरेटेड फोटो को भी संलग्न किया था।
एआई जेनरेटेड फोटो भी आपत्तिजनक था। फोटो में दिखाई दे रहा था कि एक भगवाधारी युवक माथे में त्रिकुंड लगाकर गले में रुद्राक्ष की माला पहन कर एक मुस्लिम लड़की के साथ बैठा है। मुस्लिम लड़की बुर्का पहने है और हिन्दू युवक के गोद में बैठी है।
यह पोस्ट देखने के बाद कई लोगों द्वारा अयोध्या पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग करते हुए संत राजू दास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के जाने लगी। कुछ लोगों द्वारा कहा गया कि क्या मुस्लिम लड़कियों को लेकर किए गए इस पोस्ट का संज्ञान लेंगे और कार्रवाई करेंगे।
इसी तरह फैक्ट चेकर जुबेर द्वारा भी इस पोस्ट को लेकर पुलिस से सवाल किया गया है। अधिकतर लोगों द्वारा संत राजू दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है तो कुछ लोग राजू दास के बचाव में भी पोस्ट कर रहे हैं। फिलहाल इस पोस्ट के चलते संत राजू दास एक बार फिर सुर्खियों में है।












Click it and Unblock the Notifications