Ayodhya: छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद फेंका गया था छत से, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात आई सामने

Ayodhya News: कैंट थाना क्षेत्र में हुई 10वीं की छात्रा की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो छात्रा की मौत से छत से फेंका जाने के कारण हुई है।

Ayodhya News

Ayodhya News: अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र स्थिति एक स्कूल की बिल्डिंग से गिरकर शुक्रवार 26 मई को 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत गई थी, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। ऐसा बताया गया था कि छात्रा को अवकाश होने के बावजूद भी फोन कर स्कूल बुलाया गया था।

छात्रा की मौत के बाद स्कूल प्रबंधन ने झूले से गिरकर उसके घायल होने की जानकारी परिजनों की दी थी। छात्रा के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला की उनकी बेटी की मौत हो गई। तो वहीं, अब इस मामले में छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

Recommended Video

    अयोध्या: छुट्टी के दिन छात्रा को बुलाया स्कूल और हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस

    अमर उजाला की खबर के मुताबिक, 10वीं की छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद स्कूल की छत से नीचे फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के साथ दरिंदगी की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। दुष्कर्म की पुष्टि होने और परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और खेल अध्यापक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

    पुलिस ने यह एफआईआर गैंगरेप, हत्या व पॉक्सो एक्ट समेत आईपीसी की अन्य धाराओं में दर्ज की है। हालांकि, खुले तौर पर पीएम रिपोर्ट का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस भी इस बारे में कुछ बोल नहीं रही है। फिलहाल पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट के लिए नमून FSL कार्यालय भेजे है।

    इस बाबत एसएसपी मुनिराज ने बताया,

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। इसमें ऊंचाई से गिरने के कारण छात्रा के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोट की बात सामने आई है। इन चोटों से उसकी मौत हो गई। कुछ अन्य बातों की पुष्टि के लिए कुछ नमूने लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

    देखें वीडियो...

    वहीं, छात्रा का पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी थी इसके बावजूद प्रिंसिपल रश्मि भाटिया ने उनकी बेटी को स्कूल बुलाया। स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया द्वारा बुलाए जाने पर उनकी बेटी 8:45 पर स्कूल के लिए निकल गई।

    इसके बाद स्कूल से 10 बजे फोन आता है कि उनकी बेटी झूले से गिर गई है और उसे चोट लग गई। इसलिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। परिजन जब हॉस्पिटल पहुंचे, तो देखा कि बेटी की मौत हो गई है और उसके पूरे शरीर में चोट के निशान थे। परिजनों की मानें तो उनकी बेटी की आंख और हाथों पर चोटों के निशान थे।

    इस मामले में पीड़ित छात्रा के पिता ने स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव और खेल टीचर अभिषेक कनौजिया पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और फिर उसे छत से नीचे फेंकने का आरोप लगते हुए तहरीर दी है। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी बनाया है।

    बता दें कि 10वीं की छात्रा की उम्र 15 साल थी और उसका तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। खबर के मुताबिक, स्कूल प्रबंधक बृजेश यादव और अभिषेक कन्नौजिया पर रेप का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया पर भी साजिश के आरोप हैं।

    आपको बता दें कि शुरुआत स्कूल प्रबंधन द्वारा बताया गया था कि छात्रा झूले से गिरकर घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए उन्होंने हॉस्पिचल में भर्ती कराया था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में वह स्कूल की छत से गिरती हुई दिखाई दे रही है। स्कूल की ओर से गलत जानकारी देने को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

    कैंट थाना प्रभारी केके मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ ऐसा है, जिसे बताया नहीं जा सकता। जबकि सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिली है मगर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। डीएनए जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। पुलिस ने देर शाम दो लोगों को हिरासत में भी लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+