Ayodhya Encounter: मुस्लिम युवक ने दलित लड़की संग किया गलत काम, पुलिस को देखते ही चलाई गोली, गिरफ्तार

Ayodhya Encounter: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में फिर एक बार दलित लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार आरोपी आते हुए दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने रोकने का इशारा किया तो उन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दी।

ayodhya-encounter-muslim-youth-accused-of-raping-dalit-girl-caught

पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने भी उनका पीछा कर लिया। इस दौरान आरोपी पुलिस के ऊपर फायरिंग करते रहे। ऐसे में पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई।

गोली आरोपी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके साथ में मौजूद युवक वहां से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

दलित लड़की के पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा

दरअसल, 5 सितंबर को अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक दलित व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया था कि उसकी बेटी के साथ मुस्लिम युवक शाहबान ने दुष्कर्म किया है। पिता ने आरोप लगाया कि 20 दिन पहले वह उनकी लड़की को जबरदस्ती खेत में लेकर गया।

खेत में लेकर जाने के बाद वह अपने दोस्त मोनू के साथ जबरदस्ती उनकी बेटी के साथ गलत काम किया। गलत काम करने के साथ ही उसने लड़की को धमकी भी दी। पिता का आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपी के पिता द्वारा बताया गया कि आरोपी ने धमकी दिया था कि यदि किसी से बताएगी तो वह उसके परिवार की हत्या कर देगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी के डर से लड़की घर से बाहर निकलने में भी डर रही है। बाद में हिम्मत करके लड़की नहीं पूरी घटना परिजनों को बताई।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। पैर में गोली लगने के चलते आरोपी घायल है ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+