UP news: अयोध्या में अमिताभ बच्चन का होगा नया ठिकाना? राम मंदिर से महज 7 किमी दूर खरीदी जमीन

UP news: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में दो बीघा जमीन खरीदी है। इस जमीन की कीमत करीब 86 लाख रुपये बताई जा रही है। बिग बी इस जमीन पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम से एक मेमोरियल ट्रस्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं। यह जगह राम मंदिर से केवल 7 किलोमीटर दूर है और वहां तक पहुंचने में लगभग 20 मिनट का समय लगता है।

इस जमीन को मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' से खरीदा गया है। इस सौदे का रजिस्ट्रेशन अयोध्या के रजिस्ट्रार ऑफिस में करवाया गया है। अमिताभ बच्चन के ट्रस्ट के आधिकारिक सदस्य राकेश ऋषिकेश यादव ने इस जमीन का कानूनी पंजीकरण कराया।

amitabh-bachchan-buys-land-up-news

राम मंदिर के पास होगी खास विरासत

यह जमीन तिहुरा मांझा इलाके में स्थित है, जो अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर से केवल 7 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एक रणनीतिक स्थान है, जहां धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। अमिताभ बच्चन यहां एक ऐसा मेमोरियल ट्रस्ट बनाने की योजना में हैं, जो उनकी पिता की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करेगा।

हाल ही में दर्शन करने पहुंचे थे बिग बी

अमिताभ बच्चन बीते 9 फरवरी 2025 को अयोध्या पहुंचे थे और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका अयोध्या आना-जाना जारी रहेगा। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान कहा था-'मैं हमेशा छोरा गंगा किनारे वाला रहूंगा।'

इससे पहले भी उनके अयोध्या में जमीन खरीदने की खबरें आई थीं, लेकिन अब जाकर यह आधिकारिक रूप से सामने आई है कि उन्होंने यह जमीन हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के लिए खरीदी है।

प्रयागराज से 4 घंटे की दूरी पर है यह जमीन

अमिताभ बच्चन का जन्म स्थान प्रयागराज (पहले इलाहाबाद) है, जो अयोध्या से लगभग 163 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रयागराज से अयोध्या की इस लोकेशन तक सिर्फ 4 घंटे में ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित डेवलपर 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' से करीब 10,000 वर्गफुट जमीन खरीदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+