इटावा: आचार संहिता का उल्लंघन, सरकारी ऑफिसों में योगी-मोदी के पोस्टर

Etawah news, इटावा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है। आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद इटावा जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे जनपद में चौक-चौराहों पर लगे राजनैतिक दलों और राजनेताओं के लगे होर्डिंग और पोस्टर बैनर को उखाड़कर हटा दिया लेकिन वे अपने कार्यालयों से पोस्टर बैनर हटाना भूल गए और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर बैठे। विकास भवन में बने सरकारी योजनाओं के कार्यालयों के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगे पोस्टर और बैनर नहीं हटाये गए और संबंधित अधिकारियों से जब इस मामले पर पूछा गया तो अधिकारी अपनी हठधर्मिता पर अड़ गए।

Yogi PM Modi poster in govt offices

विकास भवन में बने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवेश कुमार शर्मा के कार्यालय में सरकारी योजनाओ के पोस्टर और बैनर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगे हुए पोस्टर, बैनर पाए गए। पूछने पर उन्होंने आचार संहिता की जानकारी न होने की बात कहकर जल्द ही पोस्टर, बैनर हटवाने का आश्वासन दिया। सहकारिता विभाग के कार्यालय में तैनात सहायक आयुक्त सुरेश कुमार के कार्यालय में भी मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पाई गयी। पूछने पर उन्होंने कहा कि चुनाव केन्द्र सरकार का है न कि प्रदेश सरकार का इसलिए मुख्यमंत्री की तस्वीर लगी हुई है।

Yogi PM Modi poster in govt offices

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में तैनात परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी के कार्यालय में भी आचार संहिता का उल्लंघन देखने को मिला। उनके कार्यालय में भी योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी की तस्वीरे लगी हुई पाई गयी। पूछने पर उन्होंने बदतमीजी करते हुए कैमरे को बंद करवा दिया। इस मामले पर मुख्य विकास अधिकारी राजागणपति आर ने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। आप लोगों के द्वारा मामले की जानकारी हुई है। जल्द ही सभी अधिकारियो के कार्यालय से तस्वीरें और पोस्टर बैनर हटाकर आदर्श आचार संहिता का पालन किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+