इटावा: SP को थप्पड़ मारने के आरोपी को BJP ने बनाया युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष

इटावा, 29 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने प्रदेश के 7 जनपदों में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए हैं। 27 अगस्त को जारी की गई लिस्ट में विवेक चौधरी उर्फ संजू का भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू चौधरी वही शख्स हैं, जिनपर जुलाई में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान इटावा में बवाल और फायरिंग का आरोप लगा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। अब बीजेपी ने उसी संजू चौधरी को इटावा बीजेपी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। अब इसपर सियायत शुरू हो गई है।

vivek chaudhary accused of slapping SP etawah become district president of BJYM

पुलिस ने विवेक चौधरी को भेजा था जेल

उत्तर प्रदेश के इटावा में 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख का मतदान हुआ था। बढ़पुरा ब्लॉक में मतदान के दौरान हंगामा हो गया। ड्यूटी पर तैनात एसपी सीटी प्रशांत कुमार प्रसाद को भाजपा नेता विमल भदौरिया और उनके सहयोगियों के द्वारा एसपी को थप्पड़ मारने और बवाल होने की सूचना आई। पुलिस ने 11 जुलाई को बढ़पुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में बीजेपी नेता विमल भदौरिया सहित अज्ञात 100 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने 13 जुलाई को दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी पुत्र अनिल कुमार भी शामिल थे। उनके साथ श्याम सिंह भदौरिया पुत्र दीपू सिंह भदौरिया को भी गिरफ्तार किया गया था।

भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है: सपा

बवाल व फायरिंग के आरोपी को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सियायत गरमा गई है। विपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने की पार्टी है। अपराधियों को वह प्रमोट करती है। उन्होंने बताया कि बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जिन लोगों ने उपद्रव किया था, फायरिंग की थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसी को बीजेपी ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बना दिया है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+