45 पार्टियों को साथ लेकर हम देंगे भाजपा को सपा-बसपा से बड़ी टक्कर: शिवपाल

Etawah news, इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी को हटाने के लिए सभी सेक्युलर लोगों को एकजुट होना पड़ेगा, 45 पार्टियां हमारे साथ हैं। पीएसपी,बहुजन मुक्ति पार्टी और 45 सेक्युलर दल पार्टियां मिलकर लोकसभा में भाजपा को टक्कर देंगे। सपा और बसपा बीजेपी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।

shivpal yadav speaks about sp bsp alliance and ramgopal yadav

रामगोपाल के द्वारा फिरोजाबाद में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा कि रामगोपाल हमारे बड़े भाई हैं। पिटवा सकते हैं, पीट सकते लेकिन ऐसे लोगों ने ऐसी बातें करके समाजवादी आंदोलन को खत्म किया है। रामगोपाल ने ऐसी बातें कर-करके समाजवादी आंदोलन को पलीता लगाया है। समाजवादी आंदोलन को खत्म करने के लिए ऐसे लोग बहुत हैं।

shivpal yadav speaks about sp bsp alliance and ramgopal yadav

खनन में अखिलेश यादव पर जांच को लेकर कहा कि अब चुनाव का वक्त है। अब गड़बड़ियां हुई हैं तो जांच करवा लें वैसे तो पूरा प्रदेश जनता है कि खनन के लिए पूरे प्रदेश की जनता परेशान रही है और अभी बीजेपी के राज्य में भी परेशान है। गिट्टी बालू बहुत महंगी मिल रही है। गरीब आदमी अपना घर नहीं बना पा रहा है।

मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे बढ़ते जनाधार को देखते हुए हमारी बड़ी-बड़ी रैलियों को देखकर उसकी बजह से घबराई हुई हैं। कांग्रेस से हमारी बातचीत और फैसला होने के बाद आप सबको पता चल जाएगा।

ये भी पढ़ें- बलरामपुर में जन्मा दो सिर वाला विचित्र बच्चा! देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+