तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी, चालक की जिंदा जलने से हुई दर्दनाक मौत

Recommended Video

      कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी, चालक की जलने से मौत

      इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। इस हादसे में कार और ट्रक में आग लग गई। कार में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

      man burned alive in road accident

      यह हादसा इटावा के बकेवर हाईवे पर बिजौली क्षेत्र के पास हुआ है। पुलिस का कहना है कि इटावा-कानपुर हाईवे पर बिजौली के पास राधे-राधे ढाबा पर कानपुर से इटावा आ रही एक तेज रफ्तार कार साइड में खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तुंरत कार में आग लग गई, जिससे कार चला रहा युवक जिंदा जल गया। वहीं कार से उठती लपटों से ट्रक में भी आग लग गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई।

      लोगों ने कार में फंसे युवक को निकालने की कोशिश भी की लेकिन आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि वे सफल नहीं हो सके। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेट ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। बताया गया है कि कार में अकेला ही युवक था। केवल कार पर रोमियो चटर्जी पश्चिम बंगाल लिखा हुआ है। पुलिस अब कार में कोई और सबूत खंगाल रही है जिससे जिंदा जले युवक की पहचान हो सके।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+