इटावा: पत्नी ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पति को पीटा, जानें करवाचौथ से पहले क्यों उठाया ये कदम
इटावा: पत्नी ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पति को पीटा, जानें करवाचौथ से पहले क्यों उठाया ये कदम
इटावा, 24 अक्टूबर: करवाचौथ का त्योहार आज यानी 24 अक्टूबर को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखी हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करवाचौथ के एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को एक ने अपने पति की सरेराह पिटाई कर दी।

बता दें कि पिटाई के दौरान महिला ने अपने पति के हाथ-पैर रस्सी से बांध रखे थे। वहीं, यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला इटावा जिले के महेवा बाजार का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, महेवा कस्बे में चतुरीबाबा रसगुल्ला की दुकान के सामने एक युवक शराब के नशे में धुत घूम रहा था। इस बीच एक महिला आई और रस्सी से उसके पैर बांधकर पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई और भीड़ एकत्र हो गई।
Recommended Video
लोगों की भीड़ जमा होते देख महिला युवक को घसीटते हुए घर ले गई। शख्स को जानने वालों ने बताया कि पति-पत्नी हाईवे के किनारे स्थित एक गांव के रहने वाले हैं। सुबह युवक को पत्नी ने घर का सामान खरीदने के लिए रुपए दिए थे। काफी देर तक जब पति घर नहीं पहुंचा तो पत्नी उसे तलाशते हुए बाजार पहुंच गई। बाजार में पति को शराब के नशे में धुत देख पत्नी को गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। महिला ने पति की पिटाई शुरू कर दी। वहीं, बकेवर एसओ ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications