आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर कार पलटी, इंस्पेक्टर की मौत, दो सिपाही घायल
इटावा। सहारनपुर के गंगोहा थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। अरुण कुमार सहारनपुर से प्रयागराज हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच जा रहे थे। इस हादसे में दो सिपाही मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती करवाया गया। उनके परिजनों को सहारनपुर पुलिस ने हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के गंगानगर के रहने वाले अरुण कुमार सिंह वर्तमान में सहारनपुर के गंगोह थाने में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। अरुण कुमार दो सिपाहियों के साथ कार से लखनऊ हाईकोर्ट जा रहे थे। लेकिन मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे कार का पिछला टायर फटने से उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे इंस्पेक्टर और दोनों कॉन्स्टेबल घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत हो गयी।
इंस्पेक्टर की मौत की जानकारी पर एसपी सिटी रामयश सिंह, सीओ सैफई मस्सा सिंह भी मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे। सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने भी डॉक्टरों से संपर्क करके घटना की जानकारी ली है। एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि हादसे में कोतवाल अरुण कुमार कार से बाहर गिर गए, जिसके कारण व गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद दो सिपाही कार में ही रह गए और बाल-बाल बच गए। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications