प्रसपा नेता की बेटी की गोली लगने से संदिग्ध मौत, पुलिस ने रुकवाया दाह संस्कार

Etawah news, इटावा। यूपी के इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता की 15 वर्षीय बेटी की गोली लगने से संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। गोली लगने के बाद प्रसपा नेता ने मामले को दबाने के लिए पुलिस को बिना बताए शव का दाह संस्कार करने का प्रयास किया। पुलिस के अधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई से घबराकर प्रसपा नेता शव को छोड़कर फरार हो गया है।

गोली लगने के बाद अस्पताल ले गए

गोली लगने के बाद अस्पताल ले गए

इटावा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ईदगाह चौराहा के पास प्रसपा नेता कृष्णमुरारी गुप्ता के घर में मौजूद 15 वर्षीय बेटी की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। गोली लगने के बाद आनन-फानन में प्रसपा नेता बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले गया, जहां पर डॉक्टर ने उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से बचने और मामले को दबाने के लिए प्रसपा नेता बेटी के शव को लेकर दाह संस्कार करने पहुंच गया, लेकिन स्थानीय मीडिया के द्वारा पुलिस के अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाए जाने पर पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को दाह संस्कार करने से रोका और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

प्रसपा नेता शव छोड़कर फरार

प्रसपा नेता शव छोड़कर फरार

अब पुलिस की कार्रवाई से घबराकर प्रसपा नेता शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनुज ने बताया कि कुछ लोग एक लड़की को मृत अवस्था में लेकर आए थे। लड़की की गोली लगने से मौत हुई थी। वह लोग पुलिस को बिना सूचना दिए उसके शव को यहां से लेकर चले गए।

पुलिस से मामला छिपाना चाहता था परिवार

पुलिस से मामला छिपाना चाहता था परिवार

एसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया गुरुवार को सुबह सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत प्रसपा लोहिया के प्रमुख महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता की 15 वर्षीय बेटी खुशी की गोली लगने से मौत हो गई है। यह लोग पुलिस से मामले को छुपाना चाहते थे इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी। मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी करने पर पता लगा है कि घर में राखी रिवॉल्वर से गोली लगी, जिससे उसकी मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+