दुल्हन को देखकर मंडप से भाग गया दूल्हा, बोला- फोटो दिखाई 20 साल की युवती की और...

इटावा, 28 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएगे। दरअसल, यहां 20 वर्षीय युवती की फोटो दिखाकर उसकी शादी 45 वर्षीय महिला के साथ करवाने की कोशिश की गई। हालांकि, इस धोखाधड़ी का खुलासा होने पर दूल्हा सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया और ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि शादी के नाम पर झांसा देकर ठगों ने 35 हजार रूपए भी ठग लिए।

Etawah: The groom ran away after seeing the bride

यह धोखाधड़ी का मामला इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव का है। खबरों के मुताबिक, शत्रुघ्न सिंह नाम के युवक के संग यह धोखाधड़ी का अंजाम दिया गया है। दरअसल, शत्रुघ्न सिंह के शख्स को दलालों द्वारा एक 20 वर्षीय लड़की की तस्वीर दिखाई गई और उसी के दम पर 35 हजार रुपए भी एडवांस में ले लिए गए। लेकिन फिर शादी वाले दिन युवक जब मंदिर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी शादी एक 45 वर्षीय महिला से की जा रही है। वो महिला दो बच्चों की मां बताई गई है।

शत्रुघ्न सिंह को अपने साथ हुए धोखे का जब ऐसास हुआ तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। वो अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन जाने की बात कहने लगा। लेकिन स्थिति को बेकाबू होता दिख वहां खड़े दलालों भड़क गए और शत्रुघ्न व उसके परिवार को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। लेकिन किसी तरह शत्रुघ्न जान बचाकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने अपने साथ हुए धोखे के बारे में विस्तार से बताया। शत्रुघ्न ने पुलिस को बताया कि गांव के दो दलालों ने मेरे 35 हजार रुपए ठग लिए और शादी करने के लिए मुझे नीलकंठ मंदिर पर एक लड़की दिखा दी, जिसकी उम्र 20 वर्ष थी।

मैंने उस लड़की के हाथ में एक हजार रुपए नगद और एक मिठाई का डिब्बा शगुन के तौर पर दिए थे। उसके साथ उसकी मौसी आई थीं। शादी पक्की हो गई थी। बातचीत भी कर बातचीत भी कर ली गई थी। शुक्रवार को काली वाहन मंदिर पर शादी के लिए बुलाया और जैसे ही भांवरें पड़ने वाली रस्म होनी थी, मेरी मां ने देखा कि वो लड़की नहीं थी, उस महिला के आगे मैं उसका बच्चा लग रहा था। दूल्हे की मां इंदिरा देवी ने कहा कि ठगों ने जबरदस्ती मेरे बेटे की शादी एक उम्र दराज दो बच्चों की मां से करने की कोशिश की थी।

जब हमने मना कर दिया तो ये ठग लाठी-डंडों से हमें जान से मारने की धमकी देने लगे और हमला करने लगे। अब इस पूरे मामले को देखते हुए इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने तहरीर के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+