Etawah News: इकलौते बेटे को इटावा में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बोला- 'मैं नहीं मारता तो..'
Etawah Crime News: दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) से सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू करते हुए आऱोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इतना ही नहीं, पुलिस को बताया कि उसने आखिर ये खौफनाक कदम क्यों उठाया। यह वारदात इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के कटैला गांव की है। गांव के प्रधान ने ऊसराहार थाना पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही ऊसराहार पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।

वहीं, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान पुलिस को मृतक के पिता के ऊपर शक हुआ तो उससे पूछताछ की। जिसके बाद पिता टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उसने ही अपने इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है और कुल्हाड़ी को पास के खेत में छुपा दिया है।
लक्ष्मीनारायण ने पूछताछ में पुलिस बताया कि खून से सने कपडों को गांव के बाहर स्थिति कुएं में फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे बेटे की हत्या करने का कोई दुख नहीं जिससे पूरा परिवार दुखी रहता था। उन्होंने बताया कि उनका इकलौता बेटे राहुल कुमार उर्फ दर्शन सिंह शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वो अपने मासूम बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट करता था।
शराब पीने के लिए हर रोज पैसे मांगता था। पैसे ना देने पर वह हमारे (बूढ़े माता-पिता) और अपनी पत्नी को पीटता था। पिटाई से बचने के लिए पैसे दे दिये जाते तो नशे में आकर पूरे घर को पीटता था। रविवार को उसने अपनी मां को पीटा तो वह अपनी बेटी के घर चली गई थी। सोमवार को भी उसने मारपीट कर नशे के लिए 600 रुपये ले लिए। इसके बाद नेश की हलात में घर आया और शराब के लिए और रुपये मांगे।
मना किया तो पत्नी ने तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया तो पूरी रात परिवार के लोगों से मारपीट करता रहा। उसने कमरे के अंदर बंद बच्चों को मारने की भी कोशिश की, जिससे परेशान होकर पिता ने आपा खो दिया और कुल्डाडी से बेटे के ऊपर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बेटे की हरकतों से परेशान होकर पिता ने उसकी हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications