इटावा: पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे अखि‍लेश ने छुए चाचा शि‍वपाल के पैर, लेक‍िन...

इटावा। अपनी अलग पार्टी बना चुके चाचा शिवपाल यादव का समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से एक बार फिर आमना-सामना हुआ। इस दौरान अखि‍लेश यादव ने शि‍वपाल के सम्‍मान में कोई कमी नहीं रहने दी। अखि‍लेश ने पूरे सम्‍मान के साथ चाचा शि‍वपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि, इस दौरान दोनों के बीच तल्‍खी जरूर द‍िखी। दरअसल, पैर छूने के बाद अखिलेश बातचीत किए बिना निकल गए।

akhilesh yadav touches uncle shivpal yadav feet in family function in saifai

तेजप्रताप यादव की बहन की सगाई का था कार्यक्रम

दरअसल, सैफई में रविवार को पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव की बहन की सगाई का कार्यक्रम था। इस पारिवारिक कार्यक्रम में मुलायम कुनबा एक बार फिर साथ नजर आया। मुलायम परिवार के अलावा कार्यक्रम में बिहार से लालू यादव के बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुलायम सिंह को भी शामिल होना था, लेकिन वो किसी वजह से नहीं आ सके। कार्यक्रम में अखिलेश यादव, उनकी पत्नी ड‍िंपल, चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव का परिवार भी शरीक हुआ।

अखि‍लेश ने छुए शि‍वपाल के पैर, लेक‍िन...

अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में मौजूद शिवपाल सिंह यादव के पैर छूकर आर्शीवाद तो लिया है, लेकिन बात कोई नहीं की। वो उनसे दूरी बना कर अपने चाचा प्रो. रामगोपाल यादव के साथ पंडाल में बैठ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश ने कार्यक्रम के दौरान वहां सबसे बातचीत की, लेकिन चाचा शिवपाल से कोई बात नहीं हुई। समारोह में मंच पर फोटोशूट के दौरान लालू यादव के दोनों बेटों ने तो अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवाई, लेकिन इस फोटो में भी शिवपाल नहीं द‍िखे। बता दें, शि‍वपाल के अलग होकर पार्टी बनाने के बाद भी यह पहला मौका नहीं जब अखि‍लेश ने उनके पैर छुए हों, वह पहले भी शि‍वपाल के पैर छू चुके हैं। जब-जब शिवपाल यादव को लेकर के अखिलेश से सवाल पूछा जाता है तो वह हमेशा यही कहते हैं कि वह मेरे चाचा हैं और आगे भी चाचा ही रहेंगे, यह बात अलग है कि वह अपना अलग दल बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+