इटावा-मुजफ्फरनगर में हुए दो भीषण सड़क हादसे, 9 की मौत
Etawah News, इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा और मुजफ्फरनगर में शनिवार की सुबह दो भीषण सड़क हादसे हो गए। हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला मामला इटावा जिले के ऊसराहार थाना का है। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बनारस जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में रेखा सिन्हा (58), अरुण सिन्हा (60), अमित सिन्हा (25) की मौत हो गई। जबकि श्वेता सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सभी शीतल नगर कालोनी थाना शिवपुर वाराणसी के रहने वाले हैं। इनके साथ चालक रवीन्द्र विश्वकर्मा पुत्र जियतराम निवास वेलवरिया मुरदाह वाराणसी की भी मौत हुई है।
वहीं, दूसरा हादसा मुजफ्फरनगर के खतौली ब्लॉक के रतेनपुरी इलाके में हुआ है। बता दें कि एक कार में सवार लोग मेरठ के खेरा गांव में एक शादी समारोह से लौट कर सहारनपुर जिले के रणखंडी गांव जा रहे थे। तभी कार सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में बैठे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications