UP News: शख्स ने जीते जी कराई अपनी तेरहवीं, दो दिन बाद हो गई 'मौत', ग्रामीण भी हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में जिंदा रहते हुए अपनी तेरहवीं और पिंडदान करवाने वाले शख्स की बुधवार को मौत हो गई। मौत हो जाने के बाद गांव के लोग हैरान हैं। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
वहीं तेरहवीं में शामिल होकर भोजन करने वाले लोग भी हैरान हैं। लेकिन जीते जी तेरहवीं करवाने के पीछे की जो कहानी सामने आई वाे भी किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं है।

यह पूरा मामला यूपी के एटा जनपद के सकीट थाना क्षेत्र के मुंशी नगर मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि मुंशी नगर मोहल्ले के रहने वाले 55 वर्षीय हाकिम सिंह की शादी नहीं हुई थी।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बड़े होन पर हाकिम सिंह पूजा पाठ और भजन कीर्तन करते थे जिसके चलते उन्हें लोग बाबा जी के नाम से जानने लगे। उसके बाद हाकीम बिहार से एक महिला को लाए थे और उसके साथ काफी समय तक रहे।
कुछ साल तक साथ रहने के बाद कोई संतान न होने पर वह महिला भी उन्हें छोड़कर चली गई। उसके बाद हाकिम अपने भाई भतीजे के साथ रहते थे और पूजा पाठ करती थे।
गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि हाकिम के हिस्से की पैतृक जमीन पर उनके भाई भतीजे द्वारा कब्जा किया गया था। इस बात को लेकर हाकिम काफी परेशान रहते थे और कई बार कहासुनी भी हुई थी।
कोई संतान न होने और भाई- भतीजों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने के कारण हाकिम सिंह को डर था कि उनकी मौत हो जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा?
ऐसे में हाकिम सिंह ने जीते जी अपना क्रियाकर्म करवाना उचित समझा। इसके लिए उन्होंने बकायदा कार्ड छपवाया और करीब 700 सौ लोगों को तेरहवीं भोज में निमंत्रण दिया। तेहरवीं के दौरान हाकिम ने ग्रामीणों से कहा था कि ऐसा करवाने के बाद उसे मुक्ति मिल जाएगी।
बताया जा रहा है कि तेरहवीं और पिंडदान संपन्न हो जाने के बाद हाकिम अपने घर कमरे में सोए थे। परिवार के लोग बुधवार को सुबह उन्हें जगाने के लिए गए तो उनकी मौत हो गई थी। हाकिम की मौत के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications