नारियल खाते ही यूं मौत के मुंह में समा गई पुलिसकर्मी की बेटी, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
एटा। यूपी के एटा में बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिसकर्मी की एक बेटी नारियल खा रही थी, तभी उसके गले में एक टुकड़ा फंस गया। गले में नारियल का टुकड़ा फंसते ही उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इलाज मिलने से पहले उसने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत से पुलिसकर्मी के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

गले में फंसा नारियल का टुकड़ा
घटना एटा के थाना कोतवाली नगर के महिला थाना परिसर के सरकारी आवास की है। यहां रहने वाले सिपाही चंद्र शाह की बेटी शिखा (18) सोमवार शाम कच्चा नारियल खा रही थी। तभी नारियल का एक टुकड़ा गले में फंस गया। गले में टुकड़ा फंसते ही उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
इलाज मिलने से पहले ही तोड़ा दम
आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां काफी कोशिश के बावजूद डॉक्टर युवती के गले में फंसे नारियल के टुकड़े को बाहर नहीं निकाल पाए। युवती की हालत बिगड़ती गई। आखिरी में डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए युवती को आगरा ले जाने की सलाह दी। परिजन बेटी को आगरा के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications