विदेशी दुल्हन और देसी दूल्हा ! स्वीडन की क्रिस्टीन ने एटा के पवन संग लिए सात फेरे
इसमें ख़ास बात ये है कि दुल्हन सात समुंदर पार स्वीडन की रहने वाली है, जिसने एटा के अवागढ़ निवासी एक इंजीनियर से व्याह रचाया है। देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन ने हिंदू रीति रिवाजों से विवाह किया है।

कुछ लोग इश्क़ में हदें पार कर देते हैं, लेकिन कुछ दीवाने तो सरहदें भी पार कर देते हैं ! आज हम आपको एक ऐसे जोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले फेसबुक से मिले, फिर प्यार हुआ और अब शादी हो गई। लेकिन इसमें ख़ास बात ये है कि दुल्हन सात समुंदर पार स्वीडन की रहने वाली है, जिसने एटा के अवागढ़ निवासी एक इंजीनियर से व्याह रचाया है। देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन ने हिंदू रीति रिवाजों से विवाह किया है। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाय, सात फेरे लिए गए और पूरी वैदिक रीतियों के साथ ये विवाह संपन्न हुआ। साथ ही, सभी बाराती बैंड-बाजे और शहनाई की धुन पर जमकर थिरकते नज़र भी आए।

फेसबुक पर हुई फ़्रेंडशिप, फिर हुआ प्यार
कहते हैं कि रिश्ते बनाए नही जाते हैं, वो ऊपर से बनकर आते हैं। कहा ये भी जाता है कि जिन्हे मिलना होता है, उन्हें ये कायनात मिलाकर ही दम लेती है। ऐसा ही कुछ हुआ है एटा के अवागढ़ कस्बे के निवासी पवन के साथ। बी-टेक करने के उपरांत पवन देहरादून मैं नौकरी करने चला गया। जहाँ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए लगभग 10 वर्ष पूर्व स्वीडन की लड़की क्रिस्टीन से उसकी फ़्रेंडशिप हो गई। धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफ़र बनाने की ठान ली। लेकिन यह इतना आसान नहीं था। क्रिस्टीन भारत से कई हजार मील दूर स्वीडन की रहने वाली थी और पवन यूपी का एक देसी लड़का।

इस तरह दोनों विवाह के बंधन में बंध गए
लेकिन दोनों ने यह ठान लिया था कि अब जीना साथ है और मरना साथ है। चाहे कुछ भी हो शादी वह कर के ही रहेंगे। जिसके बाद पवन और क्रिस्टीन ने पूरी बात अपने परिवार को बताई। दोनों परिवार झट से इस रिश्ते के लिए मान गए। और देखते ही देखते शादी की तारिख भी चुन ली गई। बस फिर क्या था, स्थानीय जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी स्कूल में दोनों के विवाह संस्कार की रस्म अदा की गई और दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।
वहीं दूल्हा के पिता गीतम सिंह का कहना है कि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। हम पूरी तरह से इस शादी से सहमत हैं। वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ सात फेरों के बाद विवाह की रस्म पूरी हो गई और दौनों एक दूजे के हो गए।
Recommended Video


दुल्हन ने क्या कहा
स्वीडन से शादी को आई क्रिस्टीन ने बताया कि वो इंडिया को बहुत पसंद करती है। उन्होंने कहा कि ये त्योहारों का देश है, यहाँ की सांस्कृतिक एकता से वह बहुत प्रभावित थी, इसलिए उन्होंने एक भारतीय लड़के के साथ शादी की है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह पूरी तरीके से भारतीय हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications