साइको किलर को एटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोला- 'मर्डर करने में आता है मजा'

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने सनसनीखेज घटना का चौंकाने वाला खुलासा किया हैं। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है जो दो नाबालिगों का कत्ल कर चुका था। पूछताछ में साइको किलर ने पुलिस को बताया कि उसको लोगों की हत्या करने से खुशी मिलती है। बता दें, साइको किलर अब तक दो नाबालिग भतीजों की हत्या कर चुका है। वे तीसरी हत्या की साजिश रच रहा था, इसी दौरान रिश्तेदारों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने किया साइको किलर राधेश्याम को गिरफ्तार

पुलिस ने किया साइको किलर राधेश्याम को गिरफ्तार

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि धरमपुर गांव का रहने वाला राधेश्याम अपने बड़े भाई विश्वनाथ सिंह को उस वक्त मारने जा रहा था जब वह सोये हुए थे। घटना बीते 11 जून की है। खुशकिस्मती से, इससे पहले कि राधेश्याम कुछ करता, रिश्तेदारों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस स्टेशन ले गए। बाद में पता चला कि वह अपने सबसे बड़े भाई के बेटे सत्येंद्र (5) और कजन के बेटे प्रशांत (5) की गला घोंटकर हत्या कर चुका था। एसएसपी ने बताया यह घटना उसने चार जून और नौ जून को अंजाम दी थी। फिलहाल पुलिस ने राधेश्याम (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

'मर्डर करने में आता है मजा'

'मर्डर करने में आता है मजा'

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि राधेश्याम ने दोनों हत्या करने की बात को कबूल कर लिया है और बताया है कि वह तीन और लोगों को मारने जा रहा था। उन्होंने बताया कि राधे श्याम साइको किलर है और उसे लोगों को मारने में मजा आता है। उसने दोनों बच्चों को बिना किसी वजह के मार डाला।

बेगुनाहों को किया जाएगा रिहा

बेगुनाहों को किया जाएगा रिहा

बता दें, सतेंद्र की हत्या के आरोप में गांव धर्मपुर के कालीचरन, श्रीमती और अजय को मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि प्रशांत की हत्या में कालीचरन की बेटी बीना, दामाद ठाकुरदास और भाई सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। राधे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन सबके खिलाफ लगाए गए आरोपों को हटाए जाने की तैयारी कर रही है और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। वहीं, शनिवार को राधे को कोर्ट में मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+