यूपी के एटा में बड़ा हादसा, नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Etah accident: यूपी के एटा में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार के नहर में गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक सभी लोग कासगंज जिले के गंजडुंडवारा इलाके के रहने वाले थे।
शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार की एक महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर एटा के एक हॉस्पिटल जा रहे थे कि तभी रास्ते में ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और कार काली नदी में जा गिरी। हादसा रविवार देर रात का है।

कार में किसी के फोन से नहीं मिला कोई जवाब
हादसे का पता तब चला, जब घर पर मौजूद लोगों ने महिला की तबीयत पूछने के लिए कार सवार सभी लोगों को बारी-बारी से फोन किया और किसी के फोन से कोई जवाब नहीं मिला। जब काफी देर हो गई और तो किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने इनकी खोजबीन शुरू की और जब कुछ पता नहीं चला तो देर रात पुलिस को सूचना दी गई।
हादसा किस वजह से हुआ, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने छानबीन की तो काली नदी में कार के गिरने का पता चला। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार और पांचों लोगों के शवों को नहर से निकाला। हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि कार की रफ्तार तेज होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications