एटा: 90 साल के कैदी को अस्‍पताल में बेड पर जंजीर से बांधा, फोटो हुई वायरल तो...

एटा, मई 13: उत्‍तर प्रदेश के एटा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां की जेल का एक 90 वर्षीय कैदी, जिसे सांस लेने में परेशानी के बाद स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। यहां जेल प्रशासन ने अमानवीय व्‍यवहार करते हुए इलाज के दौरान कैदी को बेड पर चेन से बांध द‍िया। 90 वर्ष के कैदी के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चेन बांधे बेड पर बैठे कैदी का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। मामले में तूल पकड़ने के बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने घटना पर संज्ञान ल‍िया। उन्‍होंने संबंधित जेल वार्डन अशोक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिया गया है। इसके साथ ही पर्यवेक्षणीय अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

90 year old prisoner tied to the hospital bed in etah

सोशल मीड‍िया पर वायरल हुई तस्‍वीर

जानकारी के मुताबिक, 90 वर्षीय बुजुर्ग एटा के जेल में कैद था। बीते दिनों सांस लेने में परेशान के बाद उसे स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। कैदी के भागने के अंदेशे के चलते जेल प्रशासन ने उसे अस्‍पताल के बेड पर ही बांध द‍िया। जेल प्रशासन ने कैदी के पैर में हथकड़ी डाली, फिर उसे चेन से बेड में बांध दिया। हालांकि, 90 वर्ष के कैदी के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कैदी की फोटो सोशल मीड‍िया पर भी वायरल हो गया है।

डीजी जेल ने ल‍िया संज्ञान, जेल वार्डन को क‍िया सस्‍पेंड

मामले में तूल पकड़ने के बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने घटना पर संज्ञान लेते हुए संबंधित जेल वार्डन अशोक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिया गया है। इसके साथ ही पर्यवेक्षणीय अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। DG PRISONS UP के ऑफ‍िशि‍यल ट्विटर हैंडल पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा गया है कि दोषी किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मामला जानकारी के आने के बाद कैदी की चेन खोल दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+