Zwigato : नंदिता दास ने कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा संग क्यों बनाई 'सीरियस' फिल्म?
Zwigato:सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा ने फिल्म ज्विगाटो में एक गंभीर और परेशान युवक का रोल प्ले किया है। जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया है।

Kapil Sharma on Zwigato: छोटे पर्दे का बहुत बड़ा नाम हैं कपिल शर्मा, अपने मजेदार जोक्स से लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato ने आज रूपहले पर्दे पर दस्तक दे दी है। फिल्म के ट्रेलर ने तो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था लेकिन अब फिल्म लोगों के दिलों के दस्तक देती है या नहीं ये कुछ देर में पता चल जाएगा, हालांकि एक दिन पहले हुई इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद लोगों ने जमकर फिल्म की तारीफ की है, यहां तक कि आलोचकों के मुंह से भी इस फिल्म के बारे में सकारात्मक कमेंट निकले हैं। हालांकि इस फिल्म का प्रमोशन खुद कपिल शर्मा ने भी बहुत किया है।

गंभीर रोल में कॉमेडी का बादशाह
आम तौर पर लोग उनके शो Kapil Sharma में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचते हैं लेकिन इस बार कपिल शर्मा ने अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस फिल्म का जमकर प्रमोट किया है। फिल्म में वो एक सीरियस व्यक्ति का रोल प्ले कर रहे हैं, जो कि कोविड के दौरान अपनी नौकरी गंवा बैठता है और जिंदगी के थपेड़ों की वजह से वो डिलीवरी बॉय बन जाता है।
नंदिता दास और कपिल शर्मा का साथ
ये एक आम व्यक्ति की काफी गंभीर कहानी है, जिसे कि निर्देशित किया है मशहूर अभिनेत्री नंदिता दास ने। नंदिता दास और कपिल शर्मा के साथ आने की बात जब सामने आई थी तो हर कोई यही सोच रहा था कि ये उल्टा-पुल्टा साथ हुआ कैसे क्योंकि नंदिता दास एक सीरियस और गंभीर अभिनेत्री और डायरेक्टर मानी जाती हैं, जबकि कपिल शर्मा तो कॉमेडी के बादशाह हैं।

'नंदिता दास ने मेरी कॉमेडी नहीं देखी'
ऐसे में उन्हें क्यों लगा कि उनकी सीरियस फिल्म के हीरो कपिल शर्मा होने चाहिए? इस बारे में बड़ा ही दिलचस्प उत्तर कपिल शर्मा ने इंडिया टीवी के हिट शो 'आप की अदालत' में दिया था। कपिल ने हंसते हुए कहा कि 'हां, हमारा साथ दुनिया के लिए काफी अचरज भरा था। वैसे मैं आपको बता दूं कि नंदिता दास ने मेरा आज तक एक भी कॉमेडी शो नहीं देखा है।'

'उन्हें मैं काफी नेचुरल लगा था '
उन्होंने 'मुझसे कहा कि वो टीवी नहीं देखती हैं। उन्होंने मुझे फिल्ममेकर करण जौहर के साथ फिल्मफेयर शो को होस्ट करते देखा था, जहां उन्हें मैं काफी नेचुरल एक्टर लगा था और इसलिए ही उन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए एप्रोच किया।'
'मैं जरूर आपको एक टीवी खरीद कर दे दूंगा'
हालांकि कपिल ने इसके बाद मुस्कुराते हुए कहा कि 'जब नंदिता जी ने मुझसे ये सब कहा तो मैंने उनसे कहा था कि ठीक है मैम, अगर फिल्म चल जाएगी तो मैं जरूर आपको एक टीवी खरीदकर दूंगा'।

'मेरा और नंदिता का साथ दुनिया के लिए अनोखा'
इसके बाद कपिल ने कहा कि 'मेरा और नंदिता का साथ दुनिया के लिए अनोखा हो सकता है लेकिन सच बताऊं तो मैंने काफी थियेटर किया है। कॉमेडी तो मैं बहुत बाद में करने लगा, अब चूंकि लोगों ने वो ही देखा है इसलिए लोग ऐसा सोच सकते हैं। हालांकि जो मेरे करीब हैं और मेरे परिवार वाले अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं कितना intellectual इंसान हूं। इसके कहने के बाद वो खुद भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।'
कपिल एक झारखंड के युवक के रोल में हैं..
आपको बता दें कि 1 घंटा 44 मिनट की इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी,गुल पनाग,सयानी गुप्ता और स्वानंद किरकिरे भी अहम रोल में हैं। फिल्म में कपिल एक झारखंड के युवक के रोल में हैं, देखते हैं कि ये फिल्म लोगों की कसौटी पर खरी उतरती है कि नहीं।
संजिदा अभिनय के लिए मशहूर हैं नंदिता दास
मालूम हो कि नंदिता दास अपने संजिदा अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फायर(1996), अर्थ(1998), बवंडर(2000), कन्नथिल मुथामित्तल(2002), अझागि और बिफोर द रेन्स(2007) जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया है। बतौर डायरेक्टर 'फ़िराक' उनकी पहली फिल्म थी। नंदिता दास को 'ऑर्ड्रे देस आर्ट्स एत देस लेटर्स' पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications