Zubeen Garg Death: सिंगापुर पुलिस का शॉकिंग खुलासा, होटल रूम में मिला 'ऐसा सबूत', क्या हुआ था सिंगर के साथ?
Zubeen Garg Death: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन गर्ग की रहस्यमयी मौत को लेकर सिंगापुर की अदालत (Singapore Court) में बड़ा खुलासा हुआ है। सितंबर 2025 में लाजरस द्वीप (Lazarus Island) के पास हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर गत 14 जनवरी 2026 को अदालत में पेश जांच रिपोर्ट ने कई अहम सवालों के जवाब दिए गए हैं।
जुबीन र्गग की मौत को लेकर कोर्ट में क्या कहा गया?
जांच अधिकारी ने सिंगापुर की अदालत को बताया कि घटना वाले दिन जुबिन गर्ग काफी नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद समंदर में तैरते समय डूबने से उनकी मौत हो गई।

लाजरस द्वीप के पास कैसे हुआ था हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 सितंबर 2025 को जुबिन गर्ग सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने से एक दिन पहले कुछ दोस्तों और सहयोगियों के साथ एक निजी नाव पर मौजूद थे। नाव पर मौजूद लोगों ने नाश्ते के साथ-साथ शराब और अन्य पेय पदार्थों का सेवन किया था।
शराब के नशे में थे सिंगर जुबीन गर्ग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंगर जुबिन गर्ग ने उस दिन जिन, व्हिस्की और गिनीज स्टाउट जैसी शराब पी थी। लैब रिपोर्ट में उनके खून में 333 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल पाया गया था, जिसे मेडिकल भाषा में गंभीर नशे की स्थिति माना जाता है।
लाइफ जैकेट पहनने से सिंगर ने क्यों किया था इनकार?
-मुख्य जांच अधिकारी ने कोर्ट में बताया- शुरुआत में जुबिन गर्ग ने एक लाइफ जैकेट पहनी थी। पहली तैराकी के बाद उन्होंने ये कहकर लाइफ जैकेट उतार दी कि वह साइज में काफी बड़ा था।
-जांच अधिकारी के अनुसार दूसरी बार उन्हें एक छोटी लाइफ जैकेट दी गई लेकिन उन्होंने उसे पहनने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद वह बिना लाइफ जैकेट के अकेले ही लाजरस द्वीप के समंदर में तैरने लगे थे।
तैरते हुए अचानक बिगड़ी थी सिंगर की हालत
-कई गवाहों ने बताया कि जुबीन गर्ग तैरते हुए अपनी नाव की ओर लौटने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पानी में ही अचानक उनकी हालत बिगड़ गई थी। कुछ ही पलों में वह बेसुध हो गए थे और उनका शरीर पानी की सतह पर दिखाई देने लगा था।
-इसके बाद वहां मौजूद लोग सिंगर को तुरंत नाव पर वापस लाए और सीपीआर दिया गया लेकिन उन्हें होश नहीं आया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों ने उसी दिन उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
हाई ब्लड प्रेशर और मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे सिंगर
सिंगापुर की अदालत में ये बात भी सामने रखी गई है कि जुबिन गर्ग हाई ब्लड प्रेशर और मिर्गी के मरीज थे। उन्हें साल 2024 में मिर्गी का दौरा पड़ चुका था। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना वाले दिन उन्होंने अपनी नियमित दवाएं ली थीं या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में ब्लड प्रेशर और मिर्गी की दवाओं की मौजूदगी पाई गई थी लेकिन कोई अन्य सूखा नशीला पदार्थ नहीं मिला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था कैसा खुलासा?
जुबीन गर्ग की मौत की फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर के मरना का कारण डूबना था। सिंगर के शरीर पर जो चोटें थीं, वह सीपीआर और बचाव के प्रयासों के दौरान आई थीं। जुबीन गर्ग को पानी में तैरते हुए मिर्गी का दौरा पड़ा था या नहीं, इसे लेकर कोई ठोस मेडिकल संकेत नहीं मिले थे।
जुबीन गर्ग की मौत-साजिश या हत्या?
सिंगापुर पुलिस ने अदालत में साफ कहा है कि इस मामले में किसी साजिश या सिंगर को जबरन पानी में धक्का देने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने खुद तैरने का फैसला किया था। इसके अलावा आत्महत्या की भी कोई प्रवृत्ति नहीं पाई गई है। इस केस में कुल 35 गवाहों को पेश किया गया है जिनमें नाव का कप्तान, प्रत्यक्षदर्शी, पुलिस और पैरामेडिक्स शामिल हैं।
होटल रूम से क्या-क्या बरामद हुआ?
सिंगापुर पुलिस ने जुबिन गर्ग के होटल के रूम से 750 मिलीलीटर स्कॉच व्हिस्की की बोतल बरामद की है। बोतल में लगभग 25 फीसदी शराब बची थी। शराब में 43 फीसदी अल्कोहल मौजूद था।
सिंगर के चाचा ने उठाए ऐसे सवाल
जुबिन गर्ग के चाचा मनोज कुमार बोरठाकुर ने अदालत में अपना लिखित बयान पढ़ते हुए परिवार की चिंताएं सामने रखी हैं। हालांकि सरकारी कोरोनर ने कहा है कि सिंगर के परिवार द्वारा मांगी गई कुछ जानकारियां मौत के कारणों से सीधे जुड़ी नहीं थीं।
भारत में भी चल रही जुबीन गर्ग की मौत की जांच
-भारत में जुबीन गर्ग के मौत के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महंत, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और बैंड के दो सदस्य पर हत्या का आरोप लगाया है जबकि जुबिन गर्ग के चचेरे भाई संदीपन गर्ग पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
-सिंगापुर कोर्ट की सुनवाई ने जुबिन गर्ग की मौत से जुड़े कई रहस्यों पर से पर्दा उठाया है। हालांकि पुलिस इसे एक दुर्घटनात्मक मौत मान रही है लेकिन भारत में चल रही जांच आने वाले समय में इस केस को नया मोड़ दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications