Video: जीशान हुए Bigg Boss से बाहर तो मचा हंगामा, यूजर्स बोले-'यही करने पर सिद्धार्थ को विनर बना दिया...'
Video: जीशान हुए Bigg Boss से बाहर तो मचा हंगामा, यूजर्स बोले-'यही करने पर सिद्धार्थ को विनर बना दिया...'
मुंबई, 27 अगस्त: 'बिग बॉस ओटीटी' से हाथापाई की वजह से जीशान खान को बाहर कर दिया गया है। गुरुवार (26 अगस्त) को दिखाए गए एपिसोड में जीशान खान, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट में हाथापाई करते हुए दिखते हैं। जिसके बाद घर के नियम को तोड़ने के लिए बिग बॉस दंड देते हुए जीशान खान को निष्कास्ति कर देते हैं। जीशान खान के बिग बॉस से बाहर होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। बिग बॉस एक बार फिर से विवादों में है। सोशल मीडिया पर जीशान खान को निकालने के बाद बिग बॉस के फैसले की आलोचना हो रही है। गौहर खान, वरुण सूद, श्रीति झा, किश्वर मर्चेंट, टीना दत्ता समेत कई टीवी सेलेब्रिटी ने बिग बॉस के फैसले की आलोचना की है।

यूजर बोले- 'सिद्धार्थ शुक्ला ने हाथापाई की तो उसको विनर बना दिया...'
जीशान के बाहर निकलते ही सोसल मीडिया पर बिग बॉस के पुराने सीजन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बिग बॉस के अन्य सीजन के कंटेस्टेंट्स के हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा चर्चा सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच की झगड़े की है। शो को 13वें सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई। ऐसे में पुराने वीडियो को शेयर कर कई यूजर ने कहा है कि अगर जीशान खान गलत हैं तो फिर सिद्धार्थ शुक्ला कैसे सही थे।
वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने हाथापाई की तो उसको विनर बना दिया गया और जीशान खान को बाहर कर दिया गया। ये कहां तक उचित है।

गौहर खान बोलीं- बकवास, प्रतीक-निशांत ने की थी शुरुआत
बिग बॉस सीजन-7 की विजेता गौहर खान ने ट्वीट किया, " बकवास! साफ देखा जा सकता है कि प्रतीक और निशांत ने पहले जीशान को धक्का दिया! टास्क में हर एक संपत्ति को तोड़ने पर कोई दंड नहीं। ये अनुचित था। आक्रामकता दोनों तरफ से थी .. हाल के सीजन में अधिक आक्रामकता हुई है। अगर एविक्शन होना था तो प्रतीक और जीशान दोनों का होना चाहिए था।"

किश्वर मर्चेंट बोलीं- छी छी बिग बॉस
किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ''छी निशांत और प्रतीक और छी बिग बॉस। निराशाजनक था। प्रतीक और निशांत ने टास्क के दौरान सारी प्रॉप्स को नष्ट किया और झूठा आरोप लगाया कि लग रहा है। जीशान शो से आउट हो गया और बाकी लोग नहीं।''
एक अन्य ट्वीट में किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ''निशांत कहता है कि उसने (जीशान) ने शुरू किया। लेकिन गेम फ्लैग्स, बोर्ड, टास्क को नष्ट करने का नहीं था। निशांत और प्रतीक ने गेम को इस तरीके से समझा, वाह।''

दिव्या के ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद बोले- जनता सब देख रही है
जीशान के कनेक्शन दिव्या अग्रवाल के ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। वरुण सूद ने कहा, जनता देख रही है मेरे भाई।" रोडीज विनर अरुण शर्मा ने जीशान के चोट दिखाने वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा,'यह आदमी घर में वापस जाने का हकदार है।' एक्ट्रेस टीना दत्ता ने कहा, 'हमें न्याय चाहिए।'

'जीशान खान को Bigg Boss में वापस लाओ'
जीशान खान को फिर से बिग बॉस ओटीटी में वापस लाने की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग बिग बॉस के फैसले की आलोचना करते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर Bring Zeeshan Back हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ लोग लिख रहे हैं कि ''जीशान खान को Bigg Boss में वापस लाओ''












Click it and Unblock the Notifications